फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: बाजार में साड़ियों और पार्टी वियर सूट की धूम

विज्ञापन
करवाचौथ के लिए खरीदारी करतीं महिला। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करवाचौथ का पर्व नजदीक आते ही महिलाओं ने खरीदारी की तैयारियां तेज कर दी हैं। बाजार में साड़ियों और पार्टी वियर सूट की दुकानों पर रौनक बढ़ने लगी है। महिलाएं पारंपरिक परिधानों के साथ नए डिजाइन और अलग लुक वाले कपड़ों को पसंद कर रही हैं।
विज्ञापन

पर्व को देखते हुए बाजारों में भीड़ उमड़ना प्रारंभ हो गई है। सूट और साड़ी की दुकानों पर सबसे ज्यादा रौनक नजर आ रही है। इस बार बनारसी सिल्क, टिशू बीड वर्क, हैंडवर्क और राजस्थानी लुक वाली साड़ियों की मांग देखने को मिल रही है। वहीं, पार्टी वियर सूट में भी कई तरह के फैब्रिक और डिजाइन उपलब्ध हैं।
साड़ियों में टिशू वर्क और हैंडवर्क वाली साड़ियां महिलाओं को आकर्षित कर रही हैं। इनका कपड़ा सॉफ्ट होने के साथ पहनने पर आकर्षक लुक देता है। बनारसी सिल्क की साड़ियां भी पसंद की जा रही हैं। लाल, रानी और मैरून जैसे रंग करवाचौथ के लिए महिलाओं की पसंद बने हुए हैं। जॉर्जेट की साड़ियां भी खूब बिक रही हैं।
विज्ञापन

इसी तरह राजस्थानी अंदाज वाली रजवाड़ा साड़ियों की भी मांग है। हैवी बॉर्डर और पारंपरिक डिजाइन वाली साड़ियां भी महिलाओं को पसंद आ रही हैं। प्रिंटेड साड़ियों में बनारसी और कांजीवरम डिजाइन के साथ अजरक-जयपुरी प्रिंट भी महिलाओं को भा रहे हैं।
अलग अंदाज चाहने वाली महिलाएं इन डिजाइनों को पसंद कर रही हैं। साड़ियों के साथ रेडीमेड और कंट्रास्ट ब्लाउज भी खरीदारी का हिस्सा बने हुए हैं।

सूट में हैंडवर्क की मांग
सूट में ऑर्गेंजा फैब्रिक के पार्टी वियर परिधान महिलाओं को आकर्षित कर रहे हैं। इसके अलावा ग्लास सिल्क, टवील, क्रश और जिराफ फैब्रिक के सूट भी बाजार में उपलब्ध हैं। हैंडवर्क वाले पार्टी वियर सूट की कीमत पांच से 20 हजार रुपये तक है। गोविंदगंज स्थित राज सलेक्शन के प्रोपराइटर पूरन सिंह ने बताया कि करवाचौथ पर खास दिखने की चाह में महिलाएं अपनी पसंद और बजट के अनुसार पारंपरिक व आधुनिक डिजाइनों का चुनाव कर रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें