फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: गर्रा पुल पर लगा जाम, लोग हुए परेशान

विज्ञापन
सोमवार की दोपहर गर्रा पुल पर लगे जाम में फंसे वाहन। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। गर्रा नदी के पुल पर सोमवार की दोपहर यातायात व्यवस्था चरमरा गई। दोपहर के समय पुल पर अचानक भीषण जाम लग गया, जिसके चलते दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और गाड़ियां रेंगती हुई नजर आईं।
विज्ञापन

सोमवार को दोपहर एक बजे पुल पर वाहनों के आड़े-तिरछे घुस जाने के कारण स्थिति गंभीर हो गई। इस दौरान जाम के बीच फंसे राहगीरों, एम्बुलेंस और आम लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। जाम की सूचना मिलते ही यातायात पुलिस मौके पर पहुंची व जाम को खुलवाया। इस बीच करीब 30 मिनट तक लोग जाम में फंसे रहे।
इसी तरह सीतापुर आंख अस्पताल मार्ग पर दोपहर साढ़े 12 बजे लंबा जाम लगा रहा। अंटा चौराहा भी जाम की चपेट में रहा। टाउन हॉल से निशात सिनेमा तक भी जाम लगने से लोग परेशान रहे। सीओ यातायात रणवीर सिंह ने बताया कि सूचना आने पर संबंधित स्थानों पर जाकर जाम को यातायात कर्मियों ने जाम खुलवाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें