जैतीपुर के ग्राम खेड़ा रठ की नवनियुक्त कोटेदार सरस्वती देवी। संवाद
- फोटो : kathua
जैतीपुर। ग्राम पंचायत खेड़ा रठ में शनिवार को कोटेदार का चयन करने के लिए एडीओ पंचायत ने इंद्रजीत सिंह ने ग्रामीणों की खुली बैठक हुई। बहुमत के आधार पर सरस्वती को कोटेदार चुना गया।
गांव में सरकारी सस्ता-गल्ला की दुकान संचालित करने के लिए सरस्वती देवी और शिवानी देवी ने आवेदन किया था। खुली बैठक में ग्रामीणों ने हाथ उठाकर अपना मत जाहिर किया। इसमें सरस्वती देवी को 271 लोगो का समर्थन मिला, जबकि शिवानी के पक्ष में 70 लोगों ने हाथ उठाए। बाद में पंचायत सचिव मनीष कुमार ने निर्णय की घोषणा करके सरस्वती को कोटेदार चयनित घोषित किया। इस दौरान पंचायत सचिव राजवीर गंगवार, प्रमोद कुमार वर्मा, मदन मोहन, प्रधान के पति अभिनव विक्रम सिंह, अवनीश शंखधार आदि मौजूद रहे। संवाद