फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सदर सराफा यूनियन ने बंद कराया जलालनगर मार्केट 

Fri, 11 Mar 2016 12:06 AM IST
ब्यूरो/शाहजहांपुर
विज्ञापन
सराफा यूनियन ने बंद कराया जलालनगर मार्केट 
विज्ञापन
सोने-चांदी के जेवरों की खरीद पर एक्साइज ड्यूटी लगाने के साथ पैन कार्ड की अनिवार्यता थोपे जाने के विरोध में शहर की विभिन्न सराफा एसोसिएशन से जुड़े व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को बाजारबंदी जारी रखते हुए कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। इससे पहले, जलालनगर में सराफा मार्केट खुली होने की जानकारी पाकर सदर सराफा यूनियन के पदाधिकारी वहां जा धमके और क्षेत्रीय इकाई के पदाधिकारियों को समझाकर वहां की दुकानें बंद करा दीं। जिले के सराफा व्यापारी गत तीन मार्च से अपना कारोबार बंद रखकर हड़ताल पर हैं। तीनों यूनियनों के पदाधिकारियों ने व्यापारियों के साथ कलक्ट्रेट जाकर सिटी मजिस्ट्रेट नरेंद्र सिंह को वित्त मंत्री के नाम ज्ञापन दिया। प्रदर्शन में व्यापार मंडल कंछल गुट के जिलाध्यक्ष वेद प्रकाश गुप्ता, सराफा इकाइयों के अध्यक्ष जवाहर लाल रस्तोगी, मुन्ना लाल चंदेल व पंकज वर्मा, नारायण दास अग्रवाल, सुरेंद्र सिंह सेठ, सचिन बाथम, अमित शर्मा, राजीव खन्ना, रवि सिंह, धीरज वर्मा, विनीत टंडन, हरिमोहन रस्तोगी, अप्रित मेहरोत्रा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन


 
और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें