फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान हित की मांगों को लेकर सपाइयों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बेमौसम बरसात और ओले गिरने से फसलों को हुए नुकसान और चीनी मिलों से बकाया गन्ना मूल्य का भुगतान नहीं किए जाने के विरोध मेें समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी और कार्यकर्ता सोमवार को सड़क पर उतर आए। उन्होंने जिलाध्यक्ष तनवीर खां के नेतृत्व में कलक्ट्रेट में केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। बाद मेें शिष्टमंडल सिटी मजिस्ट्रेट विनीता सिंह से मिला और उन्हेें राज्यपाल के नाम ज्ञापन देकर किसानों को फसलों को हुए नुकसान की भरपाई कराने केे साथ गन्ना मूल्य का भुगतान जल्द कराने की मांग की।
विज्ञापन

सपा नेता ने कहा कि भाजपा सरकारों की कथनी- करनी में भारी अंतर उनके व्यवहार में भी झलकता है। किसानों की रहनुमाई का दावा करने वाले सत्ता में बैठे लोग उनकी घोर उपेक्षा कर रहे हैं। तमाम किसान सम्मान निधि की पात्रता के दायरे में शामिल होने के बाद इस योजना के लाभ को तरस रहे हैं। गन्ना माफिया चीनी मिल प्रबंधन से सांठगांठ करके किसानों का गन्ना औने- पौने दामों पर खरीदकर मिलों को सप्लाई कर रहे हैं और सरकार मूक दर्शक बनी हुई है। एमएलसी अमित यादव रिंकू ने कहा कि किसान इसका बदला चुनाव में लेकर भाजपा को सत्ता से बेदखल कर देंगे।
ज्ञापन मेें फसली नुकसान का निष्पक्ष सर्वे कराकर किसानों को मुआवजा दिलाने मेें शीघ्रता करने, चीनी मिलों को गन्ना माफिया से मुक्त कराकर किसानों को बकाया धनराशि जल्द दिलाने, आकाशीय बिजली से मरने वालों के परिवारों को दस- दस लाख रुपये आर्थिक सहायता देने, गरीबों के राशनकार्ड बनाकर काटे गए यूनिट दोबारा शामिल करने आदि मांगें शामिल हैं। प्रदर्शन में रणंजय सिंह यादव, मो. नसीम खां, दिव्यांश सिंह, इम्तियाज मंसूरी, ओम गुप्ता, हफीज अहमद अंसारी, मुनीश सिंह परिहार, अजय पाल सिंह, शिवा राठौर, शाहनवाज इदरीसी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें