सहस्र मानवोत्सव संत यात्रा मिर्जापुर पहुंची
मानव कल्याण के लिए श्री कांची प्रतिवाद भयंकर मठ एवं श्री वेंकटेश देवस्थान फणसवाडी (मुंबई) द्वारा आयोजित श्री रामानुज सहस्र मानवोत्सव संपूर्ण भारत भ्रमण संत यात्रा के यहां आगमन पर सैकड़ों भक्तों ने संतों का स्वागत कर आशीर्वाद लिया।
यात्रा के संयोजक पुष्कर पीठाधीश्वर जगद्गुरू श्री रामचंद्राचार्य ने कहा कि कांची पीठ के एक हजार वर्ष पूर्ण होने पर पीठाधीश्वर रामानुजाचार्य की ईच्छा से मानव कल्याण की भावना से इस यात्रा का आयोजन किया गया है। पृथ्वी पर बढ़ रहे पाप और अनाचार का भार सहने और मानव कल्याण का उद्देश्य ही इसमें निहित है। बदायूं की ओर से आई संतों की यात्रा क्षेत्र में प्रवेश करते ही त्रिदंडिदेव आश्रम बेहटा जंगल के संत अच्युत प्रपन्नाचार्य के नेतृत्व में ग्राम नरसुइया मोड़ पर क्षेत्र के सैकड़ों भक्तों ने श्रीमन नारायण के उद्धोष के साथ संताें की यात्रा का अभिनंदन किया। संतों के वाहन से निकलते ही पहले से ही तैयार भक्तों ने संतों की आरती उतारी। शिक्षक विष्णुदत्त द्विवेदी, सत्यप्रकाश पाठक, अनुराग द्विवेदी, प्रद्योत द्विवेदी, वीरभान सिंह आदि ने अंग वस्त्र तथा फूल मालायें पहनाकर संतों का स्वागत किया।