फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: सफाई कर्मचारियों ने जलालाबाद में नारेबाजी कर विरोध जताया

विज्ञापन
जलालाबाद तहसील परिसर में नारेबाजी करते सफाईकर्मी। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। नगर पालिका परिषद के सफाईकर्मियों ने अधिशासी अधिकारी, ठेकेदार व एक लिपिक पर आउटसोर्सिंग से हटाकर उन सभी को मजदूरी पर कर दिए जाने का आरोप लगाते हुए तहसील परिसर में विरोध प्रदर्शन किया। इस बीच एसडीएम मधुसूदन गुप्ता को ज्ञापन भी दिया गया।
विज्ञापन

जिला उपाध्यक्ष प्रेमप्रकाश वाल्मीकि के नेतृत्व में दिए गए ज्ञापन में सफाईकर्मियों ने एसडीएम को बताया कि वह लोग वर्ष 2014 से आउटसोर्सिंग के जरिये सफाई कर्मचारी के रूप के काम कर रहे थे। वर्ष 2023-24 में नए ठेकेदार ने ईओ व एक बाबू के साथ सांठगांठ कर नियम विरुद्ध आउटसोर्सिंग से अलग करके दैनिक मजदूर के रूप में कर दिया।
आरोप है कि कंपनी ठेकेदार ईओ का करीबी व्यक्ति है। इस संबंध में उन लोगों ने 29 जुलाई को ईओ को शिकायती पत्र भी दिया था लेकिन इस संबंध में कोई कार्रवाई नहीं की गई। पालिका मनमानी कर उन लोगों का उत्पीड़न व शोषण कर रही है। ज्ञापन में ठेकेदार का टेंडर निरस्त कर ईओ व बाबू के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की गई है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी एचएन उपाध्याय ने बताया कि मजदूरी पर लगाने का कोई नियम ही नहीं है। आरोप निराधार हैं। सभी सफाईकर्मी आउटसोर्सिंग पर ही लगे हुए है। कांग्रेस के सलमान के अलावा झुनकू लाल, सुशील, अंकित, संजीव, किशन लाल, नन्हे व संतोष मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें