फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दिवाली के अगले दिन रहे सफाईकर्मी छुट्टी पर...शहर में लगे कूड़े के ढेर

विज्ञापन
मालगोदाम रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दिवाली के अगले दिन अधिकतर सफाई कर्मी छुट्टी पर रहे। इससे शहर की सफाई व्यवस्था पटरी से उतर गई। शहर की मुख्य सड़कों से लेकर गलियों तक कूड़े के ढेर लगे दिखाई दिए। नगर निगम अधिकारियों ने कुछ ही स्थानों पर किसी तरह सफाई करवाई।
विज्ञापन

सोमवार को दिवाली पर पटाखों और आतिशबाजी का कचरा भी सड़कों पर फैला रहा। दिवाली से पहले शहर को स्वच्छ बनाने के लिए महापौर अर्चना वर्मा और नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी ने जगह-जगह निरीक्षण किया था। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए थे। दिवाली पर सफाई व्यवस्था बेहतर रही थी। सफाई कर्मियों ने दिवाली की शाम तक सफाई की। गलियों में चूने का छिड़काव किया गया।
रविवार रात दिवाली पर जमकर आतिशबाजी हुई। जिससे शहर कचरे में तब्दील हो गया। सुबह गलियों से लेकर मुख्य सड़कों तक कूड़ा फैल गया। लोगों ने सड़कों के किनारे डलावघर बना दिए। तारीन बहादुरगंज तिराहा पर विद्युत ट्रांसफाॅर्मर के पास कूड़े का ढेर लगा मिला। यहां पर गोवंशीय पशु कूड़ा-कचरा खाते हुए दिखाई दिए।
विज्ञापन

मालगोदाम रोड पर भी कूड़े का ढेर लगा हुआ था। यहां से राहगीरों का निकलना मुश्किल हो रहा था। मोहल्ला एमनजई जलालनगर और बाडूजई प्रथम में लाल इमली चौराहा से घंटाघर जाने वाली रोड किनारे कूड़े को ढेर लगा हुआ था।

1500 कर्मचारी फिर भी सफाई व्यवस्था फेल
नगर निगम क्षेत्र में करीब 1500 सफाई कर्मचारी है। त्योहार को देखते हुए सफाई-कर्मचारियों का रोस्टर बनाया जाना चाहिए था। नगर निगम के अधिकारियों के मुताबिक 150 कर्मचारी दूसरे समुदाय हैं। उनको सफाई व्यवस्था के लिए लगाया गया था। कूड़ा उठान के लिए ट्रैक्टर-ट्रॉलियों की भी संख्या बढ़ाई गई, लेकिन इसके बाद भी सफाई व्यवस्था पटरी पर नहीं आ पाई।

दिवाली के अगले दिन ज्यादातर सफाई कर्मचारी छुट्टी पर रहे। दूसरे समुदाय के कर्मचारियों से शहर के मुख्य स्थानों से कूड़ा हटवाने का काम किया गया। मंगलवार से सफाई व्यवस्था सुचारू हो जाएगी।
-डॉ.मनोज कुमार मिश्र, नगर स्वास्थ्य अधिकारी

मालगोदाम रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

मालगोदाम रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

मालगोदाम रोड पर पड़ा कूड़ा। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें