नगर के स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज की राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की ओर से बुधवार को स्वच्छता रैली निकाली गई। इसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष संजय गुप्ता ने हरी झंडी दिखाकर किया। इसके बाद पालिका अध्यक्ष ने राजीव चौक पर झाडू़ लगाकर लोगों को सफाई रखने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर चेयरमैन ने कहा कि सभी जानते हैं कि सफाई रहने से बीमारियां नहीं होती हैं। सभी का कर्तव्य है कि अपने घर और आसपास सफाई रखें। कूड़ा निर्धारित स्थान या कूड़ेदान में ही डालें। स्वच्छता रैली नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई कॉलेज लौटकर समाप्त हो गई। रैली में शामिल बच्चों ने नगर के चौराहों पर लोगों को स्वच्छता से होने वाले फायदे बताए और इस अभियान में सहयोग की अपील की।