फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: संदेश सोसायटी के 12 वर्ष पूरे, आगामी वर्षाें की कार्ययोजना पर मंथन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। कला, संस्कृति और सामाजिक सरोकारों के क्षेत्र में सक्रिय संदेश सोसायटी ने अपने स्थापना के 12 वर्ष पूरे होने पर समारोह आयोजित किया। संस्था ने भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय से थिएटर रेपर्टरी मिलने को अपनी बड़ी उपलब्धि बताते हुए आगामी वर्ष की कार्ययोजना पर भी मंथन किया।
विज्ञापन

वक्ताओं ने कहा कि संस्कृति मंत्रालय से मिली थिएटर रेपर्टरी संस्था की वर्षों की मेहनत और कला के प्रति समर्पण का सम्मान है। इस बीच आगामी वर्ष के लिए सामाजिक परियोजनाओं पर चर्चा करते हुए शिक्षा, महिला सशक्तीकरण और जनजागरूकता से जुड़े नए कार्यक्रम शुरू करने का निर्णय किया गया।
संस्था ने सुहेल मोहम्मद को थिएटर विंग का संचालक नियुक्त किया। बैठक में अध्यक्ष समीर खान, सचिव तारिक खान, संयुक्त सचिव महमूद खान, उपाध्यक्ष आसिफ सलीम खान, बोर्ड सदस्य ऐनुल हक, आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें