सजग समाज सेवा समिति के बैनर तले गंगा सफाई परियोजना पर आधारित नुक्कड़ नाटक ‘भागीरथी’ खेला गया।
सरस्वती शिशु मंदिर में खेले गए नाटक का शुभारंभ सांसद कृष्णा राज ने किया और बाद में नाटक का आनंद भी लिया। डॉ. आनंद प्रकाश मिश्र द्वारा लिखित नाटक का निर्देशन इरफान अहमद ने किया है। नाटक को भूतकाल, वर्तमान काल और भविष्यकाल से जोड़ते हुए राजा सगर के वंशजों को जोड़ते हुए दर्शकों को प्रभावित करता है।
साथ ही गंगोत्री से कोलकाता तक की गंगा यात्रा को बखूबी दिखाकर इसे प्रदूषण मुक्त बनाने का संदेश दिया गया है। नाटक में नौशाद अंसारी, रोहित मिश्रा, प्रशांत, भावना, हिमांशी, अश्वनी मिश्रा, जमाल खान, रोहिद खान, हैदर आदि कलाकार शामिल रहे।