फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

716 गांव और 800 कंबल कैसे होगा गरीबों का भला!

Mon, 22 Dec 2014 07:25 PM IST
पुवांया/श्ााहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भीषण सर्दी में गरीबों को कंबल वितरित किए जाने की योजना ‘ऊंट के मुंह में जीरा’ साबित हो रही है। हालत यह है कि प्रति गांव में एक कंबल देकर गरीबों का भला करने की बात की जा रही है।  
विज्ञापन

भीषण सर्दी से गरीबों के बचाव के लिए प्रति वर्ष अलाव, कंबल वितरण आदि की व्यवस्था की जाती है। इस वर्ष भी सर्दी में कंबल वितरण कराए जाने का फैसला लिया गया। प्रशासन ने पुवायां तहसील में गरीबों को वितरण करने के लिए आठ सौ कंबल उपलब्ध कराए। पुवायां तहसील में 716 गांव हैं। इसके अलावा नगर पालिका परिषद पुवायां और नगर पंचायत खुटार भी तहसील के अंतर्गत आते हैं। बंडा और सिंधौली ब्लाक मुख्यालय हैं और यहां की आबादी काफी अधिक है। ऐसे में प्रति गांव मात्र एक कंबल ही मिल सकेगा। यदि किसी गांव में ज्यादा कंबल वितरित करा दिए गए तो दूसरे कई गांवों के गरीबों का कहना है कि प्रशासन को गरीबों का सही से आंकलन कर कंबल उपलब्ध कराना चाहिए था, जिससे गरीब सर्दी में अपना बचाव कर पाते। एक गांव में दो और चार कंबल बांट कर खानापूरी की जा रही है जो सही नहीं है।
विज्ञापन

00
कंबल वितरण की संख्या जिला मुख्यालय से तय की जाती है। मैंने जिला प्रशासन से और कंबल की मांग की है। कंबल मिलते ही वितरित कराए जाएंगे।
- लालबहादुर एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें