फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेत भरे तीन डंपर, पांच ट्राली सीज

Thu, 15 Jun 2017 11:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रेत खनन की मंजूरी मिलने के बाद नियमाें को ताक पर रखकर राजस्व को चूना लगाया जा रहा है। सूचना के आधार पर खनन अधिकारी ने पुलिस टीम के साथ मिलकर गर्रा नदी पर छापेमारी की तो रेत खनन करके अवैध रूप से परिवहन का मामला पकड़ में आ गया। पहली कार्रवाई बुधवार देर रात की गई और दूसरी बृहस्पतिवार सुबह। इस दौरान पकड़े गए रेत भरे तीन डंपर और पांच ट्रालियों को सीज कर दिया गया।
विज्ञापन

खनन अधिकारी अमित रंजन को सूचना मिली कि गर्रा नदी में बड़े पैमाने पर खनन करने के बाद रेत परिवहन में नियमों को ताक पर रखकर राजस्व को चूना लगाते हुए रेत गंतव्य तक खनन करने वाले पहुंचा रहे है। सूचना देने वाले ने बताया कि परिवहन के लिए दिए गए प्रपत्रों में से एक ही प्रपत्र पर कई-कई ट्रैक्टर-ट्राली और डंपर निकाले जा रहे हैं। इस सूचना के आधार पर चेकिंग की गई तो तीन डंपर पकड़ में आ गए। जिन्हें पुलिस की सुपुर्दगी में देकर सीज कर दिया गया। इसके बाद बृहस्पतिवार सुबह लगभग सात बजे एडीएम एफआर सर्वेश कुमार, एसडीएम सदर रामजी मिश्र, सीओ सिटी अवनीश्वर चंद्र श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर हरीश राजपूत व पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुुंच गए और चेकिंग के दौरान बिना परिवहन पास के रेत भर कर ले जाई जा रहीं पांच ट्रालियों को कब्जे में लेकर उन्हें सीज कर दिया गया। इस तरह की कार्रवाई से रेत खनन करने वालों में हड़कंप है। प्रशासनिक अधिकारियों ने खनन स्थल का भी निरीक्षण किया और हिदायत दी कि रॉयल्टी के हिसाब से ही खनन और परिवहन करें, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें