फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दो मेडिकल स्टोर से चार संदिग्ध दवाओं के लिए नमूने

विज्ञापन
जलालाबाद में जांच करती ड्रग इंस्पेक्टर। स्रोत: जागरूक पाठक
विज्ञापन
जलालाबाद। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग की ड्रग इंस्पेक्टर शालिनी मित्रा ने बुधवार को टीम के साथ तहसील रोड पर दुर्गा मेडिकल स्टोर पर छापा मारा।
विज्ञापन

उन्होंने मेडिकल स्टोर में कोडीन युक्त कफ सिरप की तलाश की, लेकिन वहां कुछ मिला नहीं। उन्होंने संदिग्ध दवाओं का नमूना लिया। इसके बाद टीम खंडहर रोड पर संतोष मेडिकल स्टोर पर पहुंची। यहां भी जांच के दौरान संदिग्ध दवाओं के दो नमूने लिए गए। कार्रवाई की सूचना पर नगर के अधिकतर मेडिकल स्टोर के शटर गिर गए।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर शालिनी मित्रा ने बताया कि कोडीन युक्त कफ सिरप की जांच के लिए जलालाबाद में दो मेडिकल स्टोर की जांच की। यहां पर दोनों मेडिकल स्टोर पर कफ सिरप तो नहीं मिला, लेकिन संदिग्ध दवाओं के चार नमूने लेकर जांच के लिए लैब भेजे गए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें