फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमिश्नर ने पकड़ी निस्तारण में गड़बड़ी.......बीईओ से कहा वेतन रोक दे तो कैसा रहेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। मंगलवार को संपूर्ण समाधान दिवस में आए मंडलायुक्त रणवीर प्रसाद और आईजी राजेश कुमार पांडे ने लगभग एक घंटे तक शिकायत सुनकर सही निस्तारण के निर्देश दिए। इस दौरान एक शिकायत का सही निस्तारण नहीं पाए जाने पर कमिश्नर ने पुवायां के बीईओ को कड़ी फटकार लगाते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी।
विज्ञापन

दोपहर लगभग 12 बजे मंडलायुक्त और आईजी पुवायां पहुंचे। मंडलायुक्त ने खुटार की एक महिला की जमीन की शिकायत की समस्या का समाधानके लिए एसडीएम को टीम गठित कर तत्काल निस्तारण के निर्देश दिए। पूर्व में की गई शिकायतों का निस्तारण परखने के लिए कमिश्नर ने पुवायां के गांव मजीदपुर के उच्च प्राथमिक स्कूल से सेवानिवृत्त शिक्षिका रामबेटी को फोन लगवाया तो उन्होंने बताया कि उनके जीपीएफ का भुगतान अभी तक नहीं हुआ है। शिकायत पर निस्तारण दर्ज देख मंडलायुक्त ने पुवायां के बीईओ राकेश कुमार को तलब कर कड़ी फटकार लगाई और कहा कि उनका वेतन रोक दिया जाए तो कैसा रहेगा। कमिश्नर ने शिक्षिका की समस्या का त्वरित निस्तारण कराने के निर्देश दिए और कहा कि फर्जी निस्तारण पर कार्रवाई की जाएगी।
सिंधौली के गांव मनुआवारी मंदिर के एक महंत ने अवैध कब्जे की शिकायत की तो कमिश्नर ने एसडीएम को मौके पर जाकर पूरे मामले की रिपोर्ट तैयार करने और समस्या का समाधान कराने के निर्देश दिए। इस दौरान एसडीएम सौरभ भट्ट, तहसीलदार तृप्ति गुप्ता सहित तमाम अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

पुवायां। समाधान दिवस में आए आईजी राजेश कुमार पांडे भी फरियादियों की भारी भीड़ देखकर नाराज हुए। उन्होंने कहा कि पुवायां में कुछ भी सही नहीं है। समाधान दिवस से जाते समय आईजी ने पुवायां के कोतवाली प्रभारी जसवीर सिंह को बुलाकर नाराजगी जताते हुए व्यवस्थाओं को दुरुस्त कराने के निर्देश दिए। आईजी ने कहा कि पुलिस से संबंधित शिकायतों का सही निस्तारण हो तो इस तरह भीड़ न जुटे।
पुवायां। सपा नेताओं ने मंगलवार को कमिश्नर को पत्र देकर पुवायां ब्लाक क्षेत्र में हैंडपंप रिबोर में भारी घोटाले का आरोप लगाते हुए जांच कराए जाने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस दौरान गोपाल अग्निहोत्री, शोभित अग्रवाल, जगजीत सिंह टांडे, रामप्रकाश शुक्ला, अंकुर गुप्ता सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें