फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP Nikay Chunav: ऐन वक्त पर अर्चना हुईं भाजपाई, शाहजहांपुर में अब माला राठौर होंगी सपा की मेयर प्रत्याशी

Mon, 24 Apr 2023 11:44 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर

सार

अर्चना वर्मा के भाजपा में जाने के बाद सपा ने शाहजहांपुर में माला राठौर को मेयर प्रत्याशी बनाया है। रविवार देर रात तक चले मंथन के बाद उनके नाम पर मुहर लग गई। सोमवार दोपहर माला राठौर का नामांकन कराया जाएगा।
विज्ञापन
सपा प्रत्याशी माला राठौर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अर्चना वर्मा के भाजपा में जाने के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) ने माला राठौर को मेयर प्रत्याशी बनाया है। माला राठौर के ससुर सर्वेश राठौर सपा के पूर्व नगर विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष रह चुके हैं। रविवार देर रात तक चले मंथन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से सहमति मिलने पर सोमवार दोपहर उनका नामांकन कराया जाएगा। 

विज्ञापन


संबंधित खबर- Archana Verma: दोपहर तक सपा के साथ और शाम को बीजेपी में हुईं शामिल, जानें कौन हैं अर्चना वर्मा

सपा की घोषित प्रत्याशी अर्चना वर्मा ने रविवार शाम को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली थी। भाजपा ने रात में ही सूची जारी कर अर्चना वर्मा को महापौर प्रत्याशी घोषित कर दिया था। अचानक घटे इस घटनाक्रम से समाजवादी पार्टी में खलबली मच गई थी। शाम करीब सात बजे से लेकर देर रात तक प्रत्याशी चयन को लेकर मंथन चलता रहा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

देर रात माला के नाम की हुई घोषणा 

ओबीसी महिला के लिए आरक्षित सीट पर प्रत्याशी को लेकर कई चरणों में बातचीत की गई। देर रात माला राठौर के नाम पर सहमति बन गई। तत्काल उनके कागज दुरस्त कराए गए। राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से सपा जिलाध्यक्ष ने टिकट की घोषणा कर दी। आननफानन सपा का सिंबल माला राठौर को दिया जाएगा और वह नामांकन कराएंगी। 

संबंधित खबर- UP Nikay Chunav: सपा की मेयर प्रत्याशी अर्चना वर्मा भाजपा में शामिल, लखनऊ में डिप्टी सीएम ने दिलाई सदस्यता

सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने बताया कि पार्टी पूरी मजबूती से माला राठौर चुनाव लड़ाएगी और जिताएगी। बता दें कि शाहजहांपुर में पहली बार नगर निगम का चुनाव हो रहा है। मेयर सीट महिला के लिए आरक्षित है। यहां दूसरे चरण यानी 11 मई को मतदान होना है। सभी दलों ने अपने प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है। आज नामांकन जमा करने का अंतिम दिन है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें