फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईं भजनों से गूंजी बगिया

Sat, 03 Oct 2015 10:49 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रोशनगंज स्थित खां साहब की बगिया शुक्रवार की रात साईं भजनों से गूंजती रही। शिरडी से आई भजन मंडली ने स्वलिखित भजन सुनाएं। जिस पर श्रृद्धालुओं ने खड़े होकर तालियां बजाईं और नृत्य किया।
विज्ञापन

श्री साईं परिवार के तत्वावधान में हुई भजन संध्या में सैकड़ों महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे शामिल हुए। भजन मंडली का नेतृत्व करते हुए गायक पारस जैन ने स्वलिखित भजन ‘मेरे घर के आगे साईं नाथ तेरा मंदिर बन जाए’ सुनाया। इसपर श्रद्धालु अपने स्थान पर खड़े होकर तालियां बजाने और झूमने लगे। दूधिया और रंगबिरंगी रोशनी से नहाए पंडाल में पारस जैन ने ‘पत्थर के कृष्ण मुरारी-पत्थर के भोलेनाथ’, ‘मनुष्य जन्म अनमोल-कभी चोरी लालच न कर’, ‘सोने की तिजोरी में कंकर न भरना’, ‘तेरी विनती में होगा दम’ आदि भजन सुनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। हरियाणा के मास्टर भगवान दीक्षित के संचालन में हुई भजन संध्या में राहुल ने ‘तेरे रहमों करम का क्या कहना’,  ‘दीवाना तेरा आया’, पूजा मिश्रा ने  ‘जाना रे जाना’,  ‘साईं के नाम की माला’, विष्णु तिवारी ने  ‘मेरी खुशियों का नहीं है ठिकाना’, अजय चौहान ने ‘गंगा तेरा पानी अमृत’ भजन सुनाकर खूब तालियां बटोरीं।
संगीत पक्ष में राजू, मोहित, भानू, अंकुश, बालके माले शामिल रहे। आरती के पश्चात प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर भजन गायक पारस जैन ने कुछ श्रद्धालुओं को सम्मानित भी किया। आयोजन में अन्नू रस्तोगी, बीना अग्रवाल, ममता वर्मा, शरद राही, ब्रजेश अग्रवाल, विक्की रस्तोगी, विनीत वर्मा, अमिताभ बेरी, मुन्ना पांडेय, अनुपम सिंह, रमेश शर्मा, अमित सक्सेना, भरत वर्मा, मधुरिमा सिंह, चित्रा सक्सेना, गप्पू श्रीवास्तव, संजीव खन्ना, एसके सोनीे आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें