फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फाउंटेन से जगमगाया टाउनहाल तिराहा

Sat, 03 Oct 2015 10:47 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर देर रात टाउनहाल मस्जिद तिराहा पर नवनिर्मित फव्वारे का चेयरमैन तनवीर खां ने लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने बताया कि लखनऊ में मुख्यमंत्री आवास के समीप बने फाउंटेन की तर्ज पर ही यहां फव्वारे का निर्माण कराया गया है। शहर के विकास के संकल्प में यह फाउंटेन भी मील का पत्थर साबित होगा।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि लगभग 10 लाख की लागत से बने फाउंटेन में 16 प्रकार की रंग-बिरंगी लाइट्स लगवाई गई हैं, जो रात को उधर से आने-जाने वाले लोगों को आकर्षित करेंगी। मुख्यमंत्री अखिलेश यादव बड़े-बड़े पार्कों का सौंदर्यीकरण कराकर बच्चों के मनोरंजन के लिए उनमें झूले और खेलकूद की व्यवस्था करा रहे हैं, नगर पालिका परिसर में बनवाया गया फाउंटेन तथा मस्जिद तिराहा का यह फाउंटेेन भी उसी परिपेक्ष्य में बनवाया गया है। उन्होंने बताया कि नगर के सभी पार्कों का सौंदर्यीकरण कराकर उनमें झूले आदि लगवाए जाएंगे।
इस अवसर मिठाई बांटकर खुशियां भी मनाई गईं। लोकार्पण अवसर पर वार्ड मेंबर अनूप सिंह, वजाहत खां, मो. नसीम खां, अनिल दास, नासिर खां, राजू, श्यामजी शुक्ला, तहसीन, जीशान खां, अब्दुल हामिद खां, निहाल, अनुज गुप्ता, आदित्य मिश्रा, सुभाष मिश्रा समेत अधिशासी अधिकारी मुनेंद्र सिंह राठौर, सहायक अभियंता, अवर अभियंता भी मौजूद रहे।   
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें