फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बजने लगी शहनाई, शादी में बैंड बजाएगी महंगाई

विज्ञापन
शाहजहांपुर में शादियों के लिए मैरिज लॉन में सजावट शुरू हो गई। (फाइल फोटो) - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। खरमास खत्म होने के बाद सहालग का सीजन एक बार फिर से शुरू हो गया। अप्रैल से जुलाई के पहले सप्ताह तक विभिन्न शुभ मुहूर्त में बैंड-बाजा बजने के साथ बरात आएगी। खुशियों वाले समय में तमाम युवा और युवतियां वैवाहिक बंधन में बंधने को तैयार हैं, लेकिन इन खुशियों को महंगाई का ग्रहण लगेगा। शादियों पर पेट्रोल और डीजल समेत अन्य चीजों की बढ़ती कीमतों ने बड़ा असर डाला है।
विज्ञापन

पेट्रो पदार्थों में इजाफा होने के कारण 20 प्रतिशत तक महंगाई की मार पड़ी है, जिसके कारण वर और वधु पक्ष का बजट बिगड़ गया है। मैरिज लॉन से लेकर कैटर्स तक ने अपने रेटों में इजाफा कर दिया है या फिर करने की तैयारी में हैं। 105.09 रुपये लीटर पेट्रोल और 96.67 रुपये डीजल पहुंचने के बाद सात फेरों पर भी महंगाई की मार साफ दिखने लगी हैं।
एक बरात में सात हजार रुपये डीजल का खर्च बढ़ा
पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने से मैरिज लॉन संचालकों के ऊपर भी बोझ बढ़ गया है। पहले एक बरात में दस हजार का डीजल खर्च होता था। रेट बढ़ने से डीजल पर सात हजार रुपये अतिरिक्त खर्च करना पड़ रहा है। वेटर पहले 400 से 450 रुपये तक में मिल जाते थे। वह भी 60 से 70 रुपये अतिरिक्त मांग रहे हैं। सर्विस करने वाले कर्मचारी सात सौ रुपये के बजाय अधिक रुपये चार्ज कर रहे हैं। इसी तरह क्राकरी के रेट भी चढ़ गए हैं। डेकोरेशन और लाइट वाले भी पहले वाले रुपये लेने को तैयार नहीं हैं। फूलों पर भी महंगाई की मार पड़ी है। सिलिंडर पहले से महंगाई की आंच में झुलस रहा है।
विज्ञापन

लॉन संचालकों पर बोझ बढ़ा
-शादियों के लिए दो से तीन महीने पहले ही लॉन की बुकिंग हो जाती है। हमने तो पहले के रेट से बुकिंग की थी, अब पेट्रो पदार्थों के रेट बढ़ने से महंगाई में इजाफा हुआ है। इसलिए पार्टी तो अधिक रुपये नहीं देगी। ऐसे में खुद ही सब मैनेज करना पड़ेगा। लॉन संचालकों पर बोझ बढ़ गया है। -सैयद रिजवान, मैरिज लॉन संचालक
दबाव में वर-वधु पक्ष
-पेट्रोल और डीजल के रेट बढ़ने से मालभाड़ा बढ़ गया है। इसलिए हर चीज के रेट में इजाफा हो गया है। खान-पान से लेकर बैंड वाले तक अपने दाम बढ़ा दिए हैं। ऐसे में लॉन संचालकों समेत वर और वधु पक्ष पर अधिक दबाव पड़ रहा है। -नाजिम खां, मैरिज लॉन संचालक
सरसों का तेल, रिफाइंड तक महंगा, संकट में कैटर्स
खान-पान की सामग्री के दाम बढ़ने से कैटर्स सबसे ज्यादा परेशान हैं। हाल यह है कि थाली का रेट सुनकर लोग घबरा जाते हैं। पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने का असर शादियों की कैटरिंग पर सबसे ज्यादा पड़ा है। पहले जिन वस्तुओं को सस्ते दामों में खरीदा जाता था। वह महंगाई की आंच में झुलस रही है। सब्जी और सरसों का तेल तक महंगा हो गया। डिस्पोजल क्राकरी महंगी होने से कैटर्स के सामने काफी संकट खड़ा कर दिया है। वर्तमान समय में ढाई हजार रुपये का रिफाइंड का पीपा बिक मिल रहा है, जिसके चलते कैटर्स को अपना खर्चे मैनेज करने में दिक्कत हो रही है। वहीं कर्मचारियों ने भी रेट बढ़ाए जाने को लेकर गुहार लगाना शुरू कर दिया है।
बचत निकालना मुश्किल
शादियां पहले से ही बुक थीं। सब्जी से लेकर रिफाइंड और सरसों के तेल पर बढ़ोत्तरी होने से काफी ज्यादा परेशानी आ गई। खर्चे मैनेज करना मुश्किल हो रहा है। अब पहले से जो काम बुक किया है। उसे जैसे-तैसे निपटाना है। कैटरिंग में बचत काफी कम हो गई है। -अनिल राठौर खिलाड़ी, कैटर्स
14 अप्रैल से आठ जुलाई तक 42 विवाह के मुहूर्त
- अप्रैल में 15, 16, 17, 19, 20, 21, 22, 23, 24 और 27 तारीख को विवाह करना शुभ होगा।
- मई में शुभ मुहूर्त 2, 3 (अक्षय तृतीया), 9, 10, 11, 12, 15, 17, 18, 19, 20, 21, 26, 27 और 31 में है।
- जून में 1, 5, 6, 7, 8, 9, 10, 11, 13, 17, 23 और 24 तारीख को शादी करना शुभ रहेगा।
- जुलाई माह में विवाह के शुभ मुहूर्त 4, 6, 7, 8 तारीख को है।
-ज्योतिष शास्त्र के अनुसार विवाह मुहूर्त शुक्र और गुरु तारे की स्थिति के आधार पर निश्चित किए जाते हैं। यदि गुरु या शुक्र अस्त होते हैं तो ऐसी स्थिति में किसी भी प्रकार के मांगलिक कार्यो के लिए मुहूर्त नहीं निकाला जाता है। दोनों के उदय होने की स्थिति में ही विवाह जैसे शुभ कार्य संपन्न होते हैं। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार अप्रैल माह की 17 तारीख से शादियों के लिए शुभ मुहूर्त आरंभ हो जाएंगे। यह आठ जुलाई तक रहेंगे। -डॉ. केके शुक्ला, पुजारी श्रीरुद्र बालाजी धाम
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें