फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: ओवरहेड टैंकों की सीढि़यों पर लगेंगे जाल...टावरों के आसपास भी रहेगी सुरक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। ओवरहेड टैंक और मोबाइल टावर पर लोगों के चढ़ने की घटनाओं में इजाफा हुआ है। पूर्व में हुई कई घटनाओं के बाद प्रशासन ने ओवरहेड टैंकों और टावरों के प्रवेश स्थल पर जाली लगवाने की कवायद शुरू की है। सुरक्षा के लिहाज से ये इंतजाम किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार रात तिलहर में कछियानी खेड़ा स्थित राजकीय डिग्री कॉलेज परिसर में लगे बीएसएनएल के टावर पर चढ़ा युवक 19 घंटे बाद नीचे उतरा था। शुक्रवार को जलालाबाद में एक युवक ओवरहेड टैंक पर चढ़ गया था। कुछ दिन पूर्व कांशीराम कॉलोनी में चार लोग अपनी मांगों को मनवाने के लिए ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए थे। इससे पूर्व भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। इन घटनाओं से जहां पुलिस-प्रशासन के अधिकारियों का समय बर्बाद होता है, वहीं अनहोनी की आशंका भी बनी रहती है। इसी के मद्देनजर प्रशासन ने जल निगम को ओवरहेड टैंक की सीढि़यों पर जाली लगवाने के निर्देश दिए हैं। मोबाइल टावरों के आसपास सुरक्षा के इंतजाम करने के लिए कहा गया है।

जल निगम को निर्देश दिए गए हैं कि सुरक्षा की दृष्टि से सीढि़यों पर जाल का गेट लगाया जाए। मोबाइल टावरों के आसपास भी सुरक्षा संबंधी इंतजाम कराए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

- रजनीश कुमार मिश्र, एडीएम प्रशासन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें