कांट। राजकीय महाविद्यालय में भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) के तत्वावधान में स्मार्ट निवेशक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं को वित्तीय साक्षरता और सुरक्षित निवेश के प्रति जागरूक किया गया।
सेबी के अधिकृत रिसोर्स पर्सन मुकुल श्रीवास्तव ने पूंजी बाजार, शेयर बाजार और म्यूचुअल फंड की जानकारी सरल भाषा में दी। उन्होंने कहा कि युवा जल्दी अमीर बनने के चक्कर में फर्जी निवेश एप, पोंजी स्कीम और सोशल मीडिया पर मिलने वाले गारंटीड रिटर्न के झांसे में आकर नुकसान उठा लेते हैं। उन्होंने छात्रों को पंजीकृत ब्रोकर और सलाहकार के माध्यम से ही निवेश करने की सलाह दी। प्राचार्य प्रोफेसर अलका मेहरा ने भी विचार रखे। संवाद