फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दौड़ प्रतियोगिता में नमन, हितेश व राधिका अव्वल

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा ​स्थित स्टेडियम में दौड़ प्रतियोगिता के विजेताओं को सम्मानित करते संघ के 
विज्ञापन
शाहजहांपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के तत्वावधान में दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न वर्गों में नमन दीक्षित, हितेश और राधिका ने प्रथम स्थान पाया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन

सोमवार को नायक यदुनाथ सिंह स्टेडियम हथौड़ा बुजुर्ग में हुई प्रतियोगिता में विभिन्न वर्गों में दौड़ कराई गई। 1600 मीटर दौड़ में नमन दीक्षित प्रथम, शिव सिंह द्वितीय और रजत पाल तृतीय रहे।
800 मीटर में हितेश ने पहला, अर्जुन ने दूसरा और अनुज ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। 400 मीटर दौड़ में राधिका प्रथम, प्रांजलि द्वितीय और नेहा तृतीय रहीं। इससे पहले मुख्य अतिथि विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने फीता काटकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। उन्होंने विजेताओं को मेडल और शील्ड देकर देकर सम्मानित किया। भावलखेड़ा खंड प्रचारक सचिन पार्थ, खंड संपर्क प्रमुख उदित प्रताप सिंह संजीव सिंह और रोहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

-
जीसीए ने जीसीए ब्लू की टीम को 36 रन से हराया



शाहजहांपुर। कैंट स्थित मैदान पर खेले गए क्रिकेट मैच में जीसीए की टीम ने जीसीए ब्लू को 36 रन से हराकर जीत दर्ज की। मैच में जीसीए के बल्लेबाजों के साथ गेंदबाजों ने भी शानदार प्रदर्शन किया।



जीसीए ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित पारी में 10 विकेट खोकर 156 रन बनाए। विकेटकीपर बल्लेबाज आयुष ने 23 रन, आर्यन सिंह ने 27 रन और विनय प्रताप सिंह ने 26 रन की उपयोगी पारियां खेलीं। जीसीए ब्लू की ओर से कपिल यादव ने तीन और नैतिक तिवारी ने दो विकेट लिए।



लक्ष्य का पीछा करने उतरी जीसीए ब्लू की टीम 10 विकेट खोकर 120 रन ही बना सकी। टीम की ओर से प्रियांक राजपूत ने सर्वाधिक 32 रन बनाए। इसके बाद कोई अन्य बल्लेबाज बड़ी पारी नहीं खेल सका। जीसीए के गेंदबाजों ने लगातार दबाव बनाए रखा और पूरी टीम को 120 रन पर रोककर 36 रन से मुकाबला अपने नाम कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें