शाहजहांपुर। ददरौल स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर प्राचार्य आशीष चौहान के निर्देशन में पोस्टर बनाओ प्रतियोगिता आयोजित की गई। नोडल डॉ. बीएल मौर्य ने बताया कि सादिया ने प्रथम, कशिश गंगवार ने द्वितीय और रिया राणा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
मधु रस्तोगी, इमरान खानम, वैष्णवी गुप्ता, प्रतिमा गौरी, स्नैनिका गौतम और सविता को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। निर्णायक मंडल में टीआर गंगवार, वरुणा उपाध्याय और अमन कुमार रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ प्रवक्ता मनोज कुमार बोस, विनोद कुमार, जमाल अख्तर, डॉ. राकेश कुमार पटेल और अंजनी कुमार भारती आदि का सहयोग रहा। संवाद