फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कबड्डी में बालिकाओं ने दिखाया दम, आठ खिलाड़ियों का चयन

विज्ञापन
शाहजहांपुर में हथौड़ा ​​​स्थित स्टेडियम में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग करतीं महिला ​खिलाड़
विज्ञापन
शाहजहांपुर। प्रदेश स्तरीय जूनियर बालिका कबड्डी प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करने के लिए रविवार को जिला स्तरीय ट्रायल आयोजित किया गया। इसमें आठ खिलाड़ियों का चयन हुआ।
विज्ञापन

परमवीर चक्र विजेता नायक जगन्नाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुए ट्रायल में बालिका खिलाड़ियों ने पूरे दमखम के साथ प्रदर्शन किया। मैदान पर बेहतर तालमेल, फुर्ती और दमदार खेल के आधार पर आठ खिलाड़ियों ने चयनकर्ताओं का ध्यान खींचा और टीम में जगह बनाई।
जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि ट्रायल में प्रदर्शन के आधार पर शैलवी, शीतल, सिमरन, दिव्या वर्मा, खुशी, अंशिका देवी, शीतल और संजू देवी का चयन किया गया है। चयनित खिलाड़ी प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में जिले की ओर से भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें