फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण क्षेत्र की छात्राएं खेल में बना सकती हैं अपना कॅरियर

विज्ञापन
शाहजहांपुर के आर्य महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम को संबोधित करते युवा कल्याण विभाग के व्याया? - फोटो : SHAHJAHANPUR
विज्ञापन
शाहजहांपुर। आर्य महिला डिग्री कॉलेज में छात्राओं को खेलों के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही खेल में कॅरियर बनाने के उपाय बताए गए। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने सवाल पूछकर अपनी जिज्ञासा को शांत किया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि युवा कल्याण विभाग के व्यायाम शिक्षक सतेंद्र कुमार ने अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित अपराजिता कार्यक्रम में कहा कि शरीर को सेहतमंद रखने का सबसे अच्छा माध्यम खेल हैं। इंडोर व आउटडोर खेल के जरिये स्वस्थ रहने के साथ कॅरियर का रास्ता भी प्रशस्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीण प्रतिभाओं को ब्लॉक से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक खेल का मंच प्रदान करने का काम युवा कल्याण विभाग कर रहा है।
छात्राएं खुद को कम न समझें। उन्होंने छात्राओं से कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में अग्रणी हैं तो खेल में पीछे क्यों रह जाती हैं? जीवन में पढ़ाई के साथ खेल का महत्व होना चाहिए। इससे राष्ट्रीय स्तर तक जाने का मौका मिल सकता है। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. कनक रानी ने कहा कि निरोगी काया के लिए खेल अपनाएं। डॉ. संजीता अग्रवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में डॉ. श्वेता मेहरोत्रा, डॉ. रानू दुबे, श्वेता सक्सेना और अनुराधा आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

खेल के काफी फायदे
खेलकूद में दिनभर व्यस्त रहने वालों से पढ़ाई पर ध्यान देने को कहा जाता है। लेकिन खेल के भी काफी ज्यादा फायदे हैं। किसी भी खेल में कॅरियर बनाकर जीवन में सफलता पाई जा सकती है। -वर्षा गुप्ता
छात्राएं मैदान में भी उतरें
खेलों के माध्यम से लोग काफी ऊंचाई तक पहुंचे हैं। जनपद के कई खिलाड़ी बड़े स्तर पर खेल रहे हैं। छात्राओं को खेल के लिए आगे आना चाहिए। वे भी मैदान में उतरकर प्रतिभा दिखा सकती हैं। -रीतू गुप्ता
खेल में कॅरियर बनाएं
आमतौर पर छात्राएं खेलकूद का हिस्सा बनने से हिचकिचाती हैं। उन्हें भी खेल में हिस्सा लेना चाहिए। खेल में कॅरियर बनाने का रास्ता है। अपनी रुचि के अनुसार ही खेल को चुनकर करियर बनाएं। -सेंजल पाल
बचपन से हो खेलों में रुचि
बचपन से ही खेलों के प्रति रुचि होनी चाहिए। नियमित अभ्यास करने के बाद ही बेहतर खेल का प्रदर्शन कर सकते हैं। छात्राओं को विभिन्न खेलों के जरिये आगे बढ़ने के लिए हमेशा तैयार रहना चाहिए। -संजीवनी
खेलों में भी बेहतर भविष्य
बदलते दौर में पुरानी कहावत बदल चुकी है। पढ़ने-लिखने के साथ ही खेलने-कूदने में भी कॅरियर बनाया जा सकता है। इसमें काफी बेहतर भविष्य है। अब खेल में काफी कुछ बेहतर कर सकते हैं। -निशिता रंजन
मेहनत करने की जरूरत
स्पोर्ट्स कोटे से नौकरियों की राह काफी ज्यादा आसान होती है। यह तभी संभव है, जब राष्ट्रीय स्तर तक किसी गेम में प्रतिभाग करने का मौका मिल सके। छात्राओं को मेहनत करने की जरूरत है। -दिव्या गौतम
निरोगी रहता है शरीर
किसी खेल का नियमित हिस्सा बनने से शरीर निरोगी रहता है। सभी को एक खेल में हिस्सा जरूर लेना चाहिए। छात्राओं को खेलों में बढ़ावा देने के लिए शासन विभिन्न योजनाओं को चला रहा है। -विशी मिश्रा
खेलना अच्छा लगता है
अभी तक इंडोर गेम खेलने वाली जनपद की छात्राएं क्रिकेट के मैदान पर उतरने के लिए तैयार हैं। यह अच्छी बात है कि लड़कियां क्रिकेट का हिस्सा बनने जा रही हैं। क्रिकेट खेलना मुझे भी अच्छा लगता है। -कनिष्का शर्मा

शाहजहांपुर के आर्य महिला महाविद्यालय में कार्यक्रम उपस्थित छात्राएं । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें