शाहजहांपुर में निष्प्रयोज्य सामग्री से बने कार्ड दिखाते छात्र-छात्राएं। स्रोत: कॉलेज
शाहजहांपुर। स्वामी शुकदेवानंद कॉलेज के बीएड प्रशिक्षुओं ने इंटर्नशिप में निष्प्रयोज्य सामग्री से नववर्ष कार्ड का निर्माण कर उनका प्रदर्शन किया। इसमें रुपाली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
स्वामी धर्मानंद सरस्वती इंटर कॉलेज के परिसर में हुए कार्यक्रम में प्रधानाचार्य डॉ. अमीर सिंह ने कार्डों का अवलोकन कर प्रशिक्षुओं के कार्य की सराहना की। उनकी रचनात्मकता को जीवन में बनाए रखने की कामना की। प्रतियोगिता में रुपाली त्रिपाठी ने प्रथम, अनुशिका प्रजापति, अंशी यादव, सैयद फारुज अली ने द्वितीय व अभिलाषा सागर, सोनाली शर्मा एवं रेखा देवी ने तृतीय स्थान पाया। सहायक अध्यापक अमित गुप्ता, डॉ.बृज निवास आदि मौजूद रहे। संवाद