आयुर्वेद दिवस पर रन फॉर आयुर्वेद रैली में शामिल चिकित्सक। स्रोत: विभाग
शाहजहांपुर। 11वें आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को आयुष विभाग की ओर से जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम की शुरुआत सेल्फी विद राइजिंग सन अभियान से हुई। आयुर्वेद और यूनानी चिकित्सकों ने उगते सूर्य के साथ सेल्फी लेकर विभागीय व्हाट्सएप और सोशल मीडिया पर साझा की।
इसके बाद रन फॉर आयुर्वेद रैली निकाली गई। रैली क्षेत्रीय आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी कार्यालय से शुरू होकर राजघाट स्थित गर्रा नदी पर समाप्त हुई। इसमें नोडल अधिकारी डॉ. संदीप कुमार समेत करीब 50 आयुष चिकित्सक और कर्मचारी शामिल हुए। संवाद