फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अफवाहों से चुनाव जीतना चाह रहे भाजपा प्रत्याशी

Thu, 18 Feb 2016 08:04 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश के राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा और सपा विधायक राजेश यादव ने एमएलसी के भाजपा प्रत्याशी जेपीएस राठौर और उनके साथियों पर चुनाव जीतने के लिए अफवाहों का सहारा लेनेे का आरोप लगाया है। सपा कार्यालय में पत्रकारों से वार्ता करते हुए दोनों जन प्रतिनिधियों समेत जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि सपाइयों को तोड़कर अपने खेमे मेें मिलाने की अफवाहें फैलाने वाले विपक्षी उम्मीदवार और उनके समर्थकों से भ्रमित हुए बगैर सभी सपा कार्यकर्ता जी-जान से पार्टी प्रत्याशी अमित यादव रिंकू के लिए जुटे हैं। इस मौके पर निष्कासन के बाद पार्टी में शामिल किए गए पूर्व सांसद मिथिलेश कुमार का पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
विज्ञापन

राज्यमंत्री राममूर्ति सिंह वर्मा ने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा प्रत्याशी के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ता एकजुट हैं। पार्टी प्रत्याशी की जीत तयशुदा देख भाजपा के उम्मीदवार ने नामांकन के दिन सपा कार्यकर्ताओं में भ्रम पैदा करने के लिए यह कहकर गलत मैसेज देने की कोशिश की कि उनके चुनाव अभियान में सपा के लोगों का भी साथ मिल रहा है। मतदान होने तक विरोधियों के इस तरह के भ्रामक बयानों से सावधान रहने की जरूरत है।
विधायक राजेश यादव, जिलाध्यक्ष तनवीर खां ने कहा कि अमित यादव रिंकू को सभी कार्यकर्ताओं के सहयोग से शानदार जीत मिलेगी।
पूर्व सांसद ने कहा कि वह पार्टी के निष्ठावान कार्यकर्ता होने के नाते सपा प्रत्याशी अमित यादव रिंकू को जिताने में कोई कसर बाकी नहीं रखेंगे। वार्ता और पूर्व सांसद के स्वागत मेें पूर्व जिलाध्यक्ष प्रदीप पांडेय, जिला महासचिव रणंजय सिंह यादव, अनवर अली, सैयद रिजवान अहमद, गायत्री वर्मा, आफाक अली खां आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन






विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें