फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां थाने में शराबियों का हंगामा, होमगार्ड भी रहा शामिल

Thu, 21 Nov 2024 01:28 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां। थाने में बुधवार दोपहर एक होमगार्ड और तीन अन्य लोगों ने शराब के नशे में जमकर हंगामा किया। थाना प्रभारी ने उसका मेडिकल परीक्षण कराया है। एक आरोपी का चालान किया गया है।
विज्ञापन

बुधवार को थाना प्रभारी हरपाल सिंह बालियान शाहजहांपुर गए थे। जिला पंचायत की भूमि पर अवैध निर्माण की शिकायत पर पुलिस ने निर्माण रुकवा दिया गया था और निर्माण कराने वाले को पुलिस थाने ले आई थी। उधर, नगर में ही बंडा रोड पर एक होमगार्ड शराब पीकर हंगामा कर रहा था, पुलिस उसे भी थाने ले आई थी। दो अन्य लोग भी शराब के नशे में थाने पहुंच गए और जमकर हंगामा करने लगे।
मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे। इस बीच थाना प्रभारी आ पहुंचे और हंगामा करने वालों को देखकर पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार लगाई। दो आरोपी माैके से भाग निकले। थाना प्रभारी के निर्देश पर होमगार्ड और अवैध निर्माण कराने वाले को सीएचसी भेजकर मेडिकल परीक्षण कराया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि हंगामा करने के मामले में एक युवक का चालान किया गया है। होमगार्ड के खिलाफ रिपोर्ट जिला कमांडेंट को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी मिली है। एक युवक और एक होमगार्ड का मेडिकल कराया गया है। कार्रवाई की जाएगी।
निष्ठा उपाध्याय, सीओ पुवायां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें