फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक महीने में शहर के बाहर की जाएं डेयरियां : डीएम

Thu, 21 Nov 2024 01:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने नगर आयुक्त को निर्देश दिए कि एक महीने में डेयरियों को नगर से बाहर स्थानांतरित किया जाए। इससे शहर में पशुओं के आने-जाने से होने वाली समस्याओं से लोगों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

कलक्ट्रेट में बुधवार शाम बैठक में पुलिस विभाग की ओर से डीएम को बताया गया कि शहर में कुल आठ रूट ई-रिक्शा संचालन के लिए चयनित किए गए हैं। इनमें तीन रूटों पर ई-रिक्शा व्यवस्थित ढंग से संचालित कराए जा रहे हैं। डीएम ने कहा कि कुछ और रूटों पर भी ई-रिक्शा का संचालन व्यवस्थित ढंग से कराया जाए। रूटों पर ई-रिक्शा संचालन का पालन कराने के लिए पुलिस विभाग एवं नगर निगम से ड्यूटी भी लगाई जाए। डीएम ने सिटी मजिस्ट्रेट से कहा कि ई-रिक्शा स्टैंड के लिए कुछ स्थानों को चिह्नित करें और शहर के अवैध टैक्सी और बस स्टैंड बंद कराएं। बैठक के बाद डीएम ने अधिकारियों के साथ सदर बाजार थाना क्षेत्र में भ्रमण कर दुकानों के बाहर रखा सामान हटवाया। पुलिस अधिकारियों ने घंटाघर पर चेकिंग अभियान चलाकर वाहनों के चालान कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें