फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलालाबाद में बीए की छात्रा ने घर में फंदे से लटककर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। बीए की एक छात्रा ने घर के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। परिजन का आरोप है कि छात्रा को पड़ोस में रहने वाला युवक परेशान करता था। इसकी शिकायत करने पर युवक और उसके पिता ने गाली गलौज की। इससे क्षुब्ध होकर छात्रा ने आत्मघाती कदम उठा लिया। हालांकि मोहल्ले वालों का कहना है कि छात्रा के पास किसी का दिया हुआ मोबाइल था, जिसको लेकर परिवार वालों ने डांट दिया था। पुलिस ने परिवार वालों की तहरीर पर पड़ोसी पिता-पुत्र पर छेड़छाड़ और खुदकुशी के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन

जलालाबाद के मोहल्ला प्रेमनगर निवासी व्यक्ति और उनके बेटे सुबह करीब दस बजे काम चले गए। घर में उनकी पत्नी और 20 वर्षीय बेटी थीं। गुरुवार पूर्वाह्न करीब 11 बजे युवती की मां कमरे में गई तो देखा कि दुपट्टे का फंदा लगाकर छत के कुंडे से बेटी लटकी हुई है। उनके शोर मचाने पर परिवार और आसपास के लोग पहुंच गए। फौरन युवती को नीचे उतारकर जलालाबाद सीएचसी ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। युवती बीए प्रथम वर्ष की छात्रा थी। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। मामले में पिता की ओर से जलालाबाद थाने में तहरीर दी गई। पिता का आरोप है कि पड़ोस में रहने वाला युवक आए दिन बेटी को परेशान करता था। युवती ने इसकी जानकारी 13 अक्तूबर को परिवार वालों को दी। बेटी को लेकर शिकायत करने गए तो आरोपी और उसके पिता ने गालियां दीं और दोबारा शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। आरोप है कि पड़ोसी की बातें बेटी सहन नहीं कर पाई। इसी से क्षुब्ध होकर उसने खुदकुशी कर ली। एसआई विनोद यादव ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी अशोक और उसके पिता दान सिंह पर रिपोर्ट दर्ज कर मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें