फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: आरएसएस के स्वयंसेवकों ने किया पथ संचलन और शस्त्र पूजन

विज्ञापन
अल्हागंज में आरएसएस की ओर से आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद/अल्हागंज। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना के सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में संघ के कार्यकर्ताओं ने रविवार को कई कार्यक्रम किए। काकोरी शहीद इंटर काॅलेज के मैदान पर एकत्र हुए स्वयंसेवकों ने बैंड-बाजे के साथ पथ संचलन निकाला। इस दौरान उन्होंने शारीरिक दक्षता का प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

पथ संचलन आजादनगर, आंबेडकरनगर, प्रतापनगर व बाबूनगर से बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे होते हुए काॅलेज के मैदान पर समाप्त हुआ। बाद में मुख्य वक्ता संघ के विभाग प्रचारक रवि कुमार ने संगठन के शताब्दी वर्ष की बधाई देकर आरएसएस के इतिहास की जानकारी दी।
अल्हागंज में आरएसएस कार्यकर्ताओं ने सीएचसी परिसर के मैदान पर एकत्रीकरण कार्यक्रम के तहत इकट्ठा होकर शस्त्रों का पूजन किया। इस अवसर पर संघ के जिला प्रचारक घनश्याम ने संघ के शताब्दी वर्ष में हिंदू गौरव में वृद्धि के लिए नए संकल्प लेने की आवश्यकता बताई।
विज्ञापन

कार्यक्रम में नगर संघ चालक रमेश शुक्ल, नगर कार्यवाह नरेंद्र गुप्ता, जिला शिक्षा कार्य प्रमुख केपी सिंह, शुभम गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद

पुवायां में भी स्वयंसेवकों ने निकाला पथ संचलन

पुवायां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष उत्सव के मौके पर नगर में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। रविवार को नगर के मोहम्मदी रोड स्थित सूरबाबा मैदान पर स्वयंसेवक एकत्र हुए। वहां पर शाहजीपुर ग्रामीण के विभाग संघ चालक रवि मिश्र ने शस्त्र पूजन कर उत्सव का शुभारंभ किया। इसके बाद पूर्ण गणवेश में स्वयंसेवकों ने घोष करते हुए कदमताल मिलाकर सूरबाबा मैदान से पथ संचलन का शुभारंभ किया। राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, नगर अध्यक्ष अर्पित गुप्ता आदि भी शामिल हुए। नगर में कई स्थानों पर लोगों ने पुष्पवर्षा करके स्वयंसेवकों का स्वागत किया। कार्यक्रम में विभाग प्रचार प्रमुख नरेंद्र शुक्ल, सद्भाव प्रमुख डॉ. राकेश मिश्र, जिला कार्यवाह अमित, जिला प्रचारक अभिनव, विश्वजीत, संतोष, मोहन सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे। संघ चालक गोपीनाथ ने सभी का आभार व्यक्त किया। संवाद

अल्हागंज में आरएसएस की ओर से आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक। संवाद

अल्हागंज में आरएसएस की ओर से आयोजित शस्त्र पूजन कार्यक्रम में मौजूद स्वयंसेवक। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें