रोजा के गांव बरतारा में पथ संचलन निकालते आरएसएस कार्यकता। संवाद
बरतारा। ग्राम बरतारा में बृहस्पतिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में पथ संचलन एवं स्वयंसेवक एकत्रीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभाग प्रचारक रवि प्रकाश ने विचार रखे।
विनोबा सेवा आश्रम से लेकर मुख्य चौराहा होते हुए गांव में स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। अंत में कार्यक्रम के अध्यक्ष अखिलेश ने सभी स्वयंसेवकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर जिला कार्यवाह अमित, सह जिला कार्यवाह विनोद, महानगर सह कार्यवाह रामकुमार, सचिन, सुरजन, ज्ञान, संदीप, सूरज, आनंद, विश्वनाथ आदि उपस्थित रहे। संवाद