फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: हथेलियों पर रचाई मेहंदी, कलाइयों पर सजाई चूड़ियां

विज्ञापन
अ​भिजीत के साथ नेहा। स्रोत: स्वयं
विज्ञापन
शाहजहांपुर। करवाचौथ को यादगार बनाने के लिए हथेलियों पर मेहंदी रचाने के साथ, लाल रंग की साड़ी, लहंगा, रंग-बिरंगी चूड़ियां खरीदने और शृंगार के ढेर सारे इंतजाम महिलाओं ने किए हैं। पति की लंबी उम्र की कामना के लिए पहली बार करवाचौथ का व्रत रखने वाली महिलाओं में जबर्दस्त उत्साह है। चंद्रदर्शन के साथ पति का चेहरा छलनी से देखने को लेकर क्रेज है। साथ ही पति की ओर से मिलने वाले उपहार का इंतजार भी।
विज्ञापन

-
पहले करवाचौथ का था बेसब्री से इंतजार
शहर के मोहल्ला हरदोई बाइपास पर रहने वाले शुभम मिश्रा का तूलिका अवस्थी से नवंबर 2024 में विवाह हुआ था। तूलिका पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगी। इसे लेकर वह काफी उत्साहित हैं। सास अंतिमा मिश्रा के साथ जाकर साड़ी, चूड़ी खरीद ली है। हथेलियों पर मेहंदी भी रचा ली है। उनकी मां मधु अवस्थी ने व्रत के तौरतरीके बताए हैं। बताया कि पहले करवाचौथ का काफी बेसब्री से इंतजार था।
-
पति ने दिलाई सोने की अंगूठी
मोहल्ला मोतीचौक निवासी अभिजीत त्रिपाठी की पत्नी नेहा त्रिपाठी ने पहले करवाचौथ के लिए बृहस्पतिवार की शाम को सारी तैयारी पूरी कर लीं। ताई स्नेहलता ने उनकी खरीदारी कराई। साड़ी खरीदने के साथ ही शृंगार का सामान भी खरीदा। नेहा बताती हैं कि पहला करवाचौथ होने के चलते वह काफी खुश हैं। पति ने उपहार भी खरीदा है, साथ ही सोने की अंगूठी भी दिलवाई है।
विज्ञापन

-
पति ने खरीदा सरप्राइज उपहार
मोहल्ला चौक के प्रथमेश शुक्ला का विवाह आकांक्षा शुक्ला से 17 नवंबर 2024 को हुआ था। आकांक्षा निजी स्कूल में शिक्षिका हैं। पहले करवाचौथ को लेकर साड़ी और शृंगार का सामान खरीदा है। बताया कि सास व ससुर ने खरीदारी के लिए रुपये के साथ आशीर्वाद भी दिया है। मां मीरा मिश्रा की तरफ से भी सामान आएगा। पति ने सरप्राइज गिफ्ट प्लान किया है।
-
प्रेम और आस्था के संगम वाला त्योहार
शहर के यश कपूर व पूजा कपूर दस दिसंबर 2024 को विवाह बंधन में बंधे। पूजा का पहला करवाचौथ है। पूजा बताती हैं कि ये त्योहार हर स्त्री के जीवन का अनमोल अहसास होने के साथ प्रेम, आस्था और समर्पण का संगम वाला है। त्योहार के लिए हथेलियों पर मेंहदी लगवा ली है। बाजार से खरीदारी भी पूरी हो गई है। शुक्रवार परिवार के बुजुर्गों के मार्गदर्शन में पहली बार करवाचौथ का व्रत रखेंगे।

अभिजीत के साथ नेहा। स्रोत: स्वयं

अभिजीत के साथ नेहा। स्रोत: स्वयं

अभिजीत के साथ नेहा। स्रोत: स्वयं

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें