फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: पुवायां में निकाला आरएसएस का पथ संचलन, पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

विज्ञापन
पुवायां में आरएसएस के पथ संचलन पर पुष्प वर्षा करते लोग। स्रोत : संगठन
विज्ञापन
पुवायां। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना और शताब्दी वर्ष के अवसर पर नगर में पथ संचलन निकाला गया। कई स्थानों पर लोगों ने स्वयंसेवकों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया।
विज्ञापन

इससे पूर्व कार्यक्रम अध्यक्ष विजय कुमार अवस्थी, विभाग प्रचारक रवि प्रकाश, जिला संघचालक गोपीनाथ आदि ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्थापना दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान राम के चित्र पर पुष्पांजलि और माल्यार्पण कर शस्त्र पूजन से किया। पथ संचलन सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज से शुरू होकर खुटार रोड, राजीव चौक, राजा मार्केट, तिराहा बाजार, बैंक आफ बड़ौदा रोड होते हुए डाक बंगला रोड पर संपन्न हुआ। पूर्ण गणवेश में अनुशासित कदमताल करते स्वयंसेवकों ने नगर में राष्ट्रभक्ति, संगठन, सामाजिक एकता और राष्ट्रसमर्पण का संदेश दिया।
इस मौके पर विभाग प्रचारक रवि प्रकाश, जिला संघचालक गोपीनाथ, जिला कार्यवाह अमित भारद्वाज, नगर संघचालक सुशील, अतिरिक्त जिला प्रचारक चंद्र शेखर, खंड कार्यवाह शंभू सिंह, विभाग प्रचार प्रमुख नरेंद्र शुक्ला, सह जिला कार्यवाह विनोद कुमार, डॉ राकेश मिश्रा, राज्यसभा सांसद मिथिलेश कुमार, एमएलसी डॉ. सुधीर गुप्ता, भाजपा जिलाध्यक्ष केसी मिश्रा, चेयरमैन संजय गुप्ता सहित तमाम स्वयंसेवक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें