फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दान देने के नाम पर 2.46 लाख रुपये की ठगी

विज्ञापन
पुवायां के गांव सुनारा खुर्द निवासी अमर सिंह। संवाद
विज्ञापन
पुवायां। गांव सुनारा खुर्द निवासी अमर सिंह से दान में दस हजार डालर देने के नाम पर दस बार में 2.46 लाख रुपये ठग लिए गए। अमर सिंह ने मोबाइल नंबर के आधार पर तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

अमर सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पास विदेश के नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने खुद को इटली निवासी अशोक मल्होत्रा बताया। कहा कि उसके कोई संतान नहीं है। अन्य कोई वारिस भी नहीं है। इस कारण वह उनके खाते में दस हजार डालर (भारतीय मुद्रा में लगभग 985000) दान देना चाहता हूं। दान की रकम लेने के लिए उससे बैंक एकाउंट की जानकारी देने को कहा गया। उन्होंने अपना बैंक एकाउंट नंबर व्हाटसएप कर दिया।
कुछ देर बाद दूसरे नंबर से कॉल आई और कॉल करने वाले ने बताया कि अमर सिंह के खाते में दस हजार डॉलर आए हैं। उसके भुगतान के लिए 5000 रुपये देने पड़ेंगे। उन्होंने यूपीआई के माध्यम से 5000 रुपये भेज दिए। इसके बाद 16 हजार रुपये, 35 हजार रुपये, 45 हजार रुपये, 25 हजार रुपये, दो बार में 20-20 हजार रुपये और दो बार में 15-15 हजार रुपये ऑनलाइन भेज दिए। इसके बाद 50 हजार रुपये और ले लिए गए।
विज्ञापन

अब कॉल करने वाला और रुपये मांग रहा है। उनको काफी देर बाद अपने साथ हुई ठगी का पता चल सका। अमर सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कर रुपये वापस दिलाने की मांग की है। थाना प्रभारी रवि करन सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कराई जा रही है।

साइबर ठगी से इस तरह से बचें
सीओ प्रवीण मलिक ने बताया कि तमाम जागरूकता अभियानों के बाद भी लोग ठगों के झांसे में आ जाते हैं। वाहन बेचने, दान देने, लाटरी निकलने आदि के मेसेज आएं तो जवाब देने से बचें। किसी भी अंजान व्यक्ति को रुपये कतई न भेजें। सोशल मीडिया पर हाई-रिटर्न देने वाली इंवेस्टमेंट पर कभी विश्वास न करें। संदिग्ध वेबसाइट से दूर रहें और अंजान सोर्स से आए नौकरी लिंक या फिर किसी अन्य लिंक पर क्लिक नहीं करें। रिश्तेदार, जान-पहचान की बात कहकर रुपये मांगने वाले कॉल की पहले पुष्टि जरूर करें। अंजान व्यक्ति को ओटीपी, बैंक एकाउंट नंबर, एटीएम कार्ड का नंबर न बताएं। साइबर अपराध का शिकार होने पर तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या नेशनल साइबर क्राइम पोर्टल (cybercrime.gov.in) पर ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें