फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: स्कूल बस से उतरते समय छात्रा गिरकर गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर। बरेली से शैक्षिक भ्रमण कर शनिवार को लौटी छात्रा शनिवार को लखनऊ-दिल्ली हाईवे पर स्कूल बस से उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में छात्रा के परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हाईवे के किनारे स्थित कपसेड़ा गांव के पास एक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय से शनिवार को वहां के प्रधानाचार्य कक्षा 11 और 12 के लगभग 40 छात्र-छात्राओं को बस से बरेली स्थित एक शैक्षिक संस्थान के भ्रमण पर ले गए थे। वापसी के दौरान शनिवार को अपराह्न 3:30 बजे गुरगिया बहादुरपुर गांव निवासी कक्षा 11 की छात्रा चेतना वर्मा अपने गांव के पास हाईवे पर बस से उतरते वक्त अचानक संतुलन बिगड़ने से गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल छात्रा को उसकी मां रीना देवी लेकर सीएचसी पहुंचीं। वहां हालत गंभीर देख उसे प्राथमिक उपचार दिलाकर घरवाले नगर के एक निजी अस्पताल ले गए और वहां भर्ती कराया।
छात्रा की मां का आरोप है कि स्कूल प्रबंधन की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ। इसके लिए उन्होंने स्कूल के प्रधानाचार्य और प्रबंधक को दोषी ठहराया है। हालांकि, स्कूल के प्रबंधक ने घटना पर खेद जताते हुए लापरवाही से इन्कार किया और छात्रा के इलाज का संपूर्ण व्यय स्कूल स्तर से वहन करने की बात कही।
विज्ञापन

स्कूल के प्रधानाचार्य का कहना है कि छात्रा को चोट लगने के बाद अन्य छात्राओं ने उसे पास की एक झोंपड़ी में पड़े तख्त पर लिटाकर उसकी देखभाल की, लेकिन जब अन्य छात्राओं को बस से उतारकर वह सीएचसी पहुंचे, तब तक घायल छात्रा को लेकर उसकी मां जा चुकी थीं। उन्होंने यह भी बताया कि छात्रा चेतना के पिता छत्रपाल वर्मा घटना के दौरान बाहर गए हुए थे। उनके लौटने पर रविवार को शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में छात्रा को भर्ती कराया गया है। सीओ ज्योति यादव ने बताया कि मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें