फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोन पे का पासवर्ड लेकर तीन खातों से निकाल लिए 1.68 लाख रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन
पुवायां (शाहजहांपुर)। गांव अनंतापुर नाहिल निवासी प्रमोद कुमार और उनकी पत्नी ममता देवी के तीन बैंक खातों से साइबर ठगों ने एक लाख, 68 हजार, 800 रुपये निकाल लिए। प्रमोद ने पुलिस को तहरीर दी है, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। प्रमोद कुमार ने बताया कि उनके और उनकी पत्नी के तीन बैंक खाते फोन पे एप से जुड़े हुए हैं। 25 दिसंबर को दोपहर बाद साढ़े तीन बजे उनके पास एक फोन आया।
विज्ञापन

फोन करने वाले ने उनसे कहा कि उसके कुछ रुपये गलती से प्रमोद के बैंक एकाउंट में जमा हो गए हैं। वह एकाउंट चेक कर बता दें कि रुपये पहुंचे हैं कि नहीं। फोन करने वाले ने उसने कहा कि फोन कॉल चालू रहते ही एकाउंट चेक कर ले। प्रमोद कुमार ने फोन पे एप पर पासवर्ड डालकर धनराशि चेक की तो उनके एकाउंट में कोई राशि जमा नहीं हुई थी।
कॉल के दौरान ही प्रमोद कुमार की ओर से डाला गया पासवर्ड हैक कर लिया गया और उनके एक बैंक खाते से 98 हजार, उनकी पत्नी ममता देवी के एक बैंक खाते से 50 हजार, 800 रुपये और एक अन्य बैंक के खाते से 20 हजार रुपये निकाल लिए गए। बैंक खातों से रुपये निकाले जाने का मैसेज आने पर प्रमोद के होश उड़ गए।
विज्ञापन

उन्होंने बैंक से जानकारी की तो पता चला कि तीनों खातों से राशि निकाल ली गई है। प्रमोद ने बैंककर्मियों को बताया कि उन्होंने कोई राशि नहीं निकाली है तो उनको रिपोर्ट दर्ज कराने की सलाह दी गई। प्रमोद ने मोबाइल नंबर की जिक्र करते हुए पुवायां पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐसे करें बचाव
- अपने इंटरनेट की बैंकिंग और बैंकिंग लेन-देन का इस्तेमाल कभी भी सार्वजनिक स्थान जैसे साइबर कैफे, ऑफिस, पार्क, सार्वजनिक मीटिंग और किसी भीड़भाड़ वाले स्थान से न करें।
- किसी भी प्रकार की बैंकिंग व लेन -देन के लिए आप अपने पर्सनल कंप्यूटर या लैपटॉप का ही इस्तेमाल करें।
- जब कभी भी आप इंटरनेट बैंकिंग या किसी भी जरूरी अकाउंट में लॉग इन करें, तो काम खत्म कर अपने अकाउंट को लॉग आउट करना न भूलें।
- जब आप लॉग इन कर रहे हों तब इस बात का जरूर ध्यान रखें कि कि पासवर्ड टाइप करने के बाद कंप्यूटर द्वारा पूछे जा रहे ऑप्शन रिमेंबर पासवर्ड या कीप लॉग-इन में क्लिक न करें।
- यदि कोई फोन कर ऑनलाइन या फोन पेप, गूगल पे, पेटीएम आदि के माध्यम से बैंक खाता चेक करने को कहता है तो उससे बाद में कॉल करने को कहें। इसके बाद इंटरनेट डिस्कनेक्ट कर दें और फिर इंटरनेट चालू करें।
- मोबाइल पर किसी के कहने पर कोई भी एप डाउनलोड न करें।
- ठगों के भेजे जाने वाले किसी भी पेमेंट लिंक पर क्लिक न करें।
- अपने बैंक से संबंधित किसी भी तरह की कोई जानकारी ठगों के साथ साझा करें।
- अपने मोबाइल या लैपटॉप पर साइबर सिक्योरिटी सिस्टम को डाउनलोड करें और उसे हमेशा अपडेट रखें।
- ऑनलाइन पेमेंट ऐप पर टू स्टेप वेरिफिकेशन हमेशा ऑन रखें। यदि कोई भी व्यक्ति ब्लैकमेल कर राशि की मांग कर रहा है तो डरे नहीं और उसकी शिकायत तुरंत साइबर पुलिस को करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें