फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के दो आरोपियों को बचा रही है पुलिस, मुख्यमंत्री को लिखा शिकायती पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। थाना जैतीपुर क्षेत्र के नगरिया बैसरा-बैसरी में 22 दिसंबर की सुबह सुसराल आए कौशल सिंह चौहान निवासी गांव शिवनगर थाना गजरौला जिला पीलीभीत की आरोपी रामवीर सिंह, सत्यवीर, प्रदीप और रविंद्र ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी रामवीर और सत्यवीर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। कौशल के साले अमित ने रविवार को मुख्यमंत्री को प्रार्थना पत्र लिखकर आरोप लगाया कि दो आरोपी प्रदीप और रविंद्र चार दिन बाद भी खुलेआम घूम रहे हैं और राजीनामा करने का दबाव बना रहे हैं।
विज्ञापन

पीड़ित ने जैतीपुर थाने की पुलिस पर आरोपियों को बचाने का आरोप लगाया है। कौशल के चचिया ससुर हरवीर सिंह ने बताया कि खेत में गाय घुसने के विवाद से कौशल का कुछ लेना-देना नहीं था। कौशल तो 20 दिन पहले ही शादी होने के बाद वह पहली बार अपनी ससुराल आया था, लेकिन आरोपियों ने उसकी ही हत्या कर दी। आरोप है कि दोनों आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं। कई बार आरोपियों की लोकेशन पता चलने के बाद पीड़ित ने जैतीपुर थाना प्रभारी को बताकर उनको गिरफ्तार करने की मांग की, लेकिन थाना प्रभारी ने फोन पर ही पीड़ित से कहा कि दोनों ही लोग निर्दोश हैं।
आरोप है कि शुक्रवार को आरोपी के घर उसकी पत्नी कुछ सामान लेने आई थी। उसने गांव में तैनात पुलिसकर्मियों से कहा था कि आरोपी की पत्नी अपने मकान में आई है। बाद में कहीं आरोपी की तरफ से उन लोगों पर लूट का आरोप न लगा दें। इस पर पुलिसकर्मियों ने उनके साथ अभद्रता की। इसके बाद पीड़ित ने एसपी को फोन कर इसकी जानकारी दी थी। पीड़ित का आरोप है कि खुलेआम घूम रहे आरोपी मुकदमे में राजीनामा न करने पर हत्या की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन

जैतीपुर थाना प्रभारी राजेश बाबू मिश्रा ने बताया कि साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं। गांव में पुलिस तैनात है। कैसे कोई किसी को धमकी दे सकता है। पीड़ित को रोका नहीं जा सकता, वह कहीं भी शिकायत कर सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें