फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रोजा सहकारी गन्ना समिति ने कमाया 38.76 करोड़ रुपये लाभ

Thu, 24 Sep 2026 01:14 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा। सहकारी गन्ना विकास समिति लिमिटेड ने पेराई सत्र 2025-26 में चीनी मिल को गन्ना आपूर्ति कर 38.76 करोड़ रुपये का सकल लाभ अर्जित किया है। समिति की मंगलवार को गन्ना किसान संस्थान प्रशिक्षण केंद्र में हुई वार्षिक साधारण सभा में यह निष्कर्ष निकला।
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति के अध्यक्ष त्रिवेंद्र सिंह ने बताया कि समिति ने गत पेराई सत्र में समिति ने मिल को 84.46 लाख क्विंटल गन्ने की आपूर्ति कर यह वित्तीय लाभ कमाया है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में 66,442 किसान समिति से बतौर सदस्य जुड़े हुए हैं। उन्होंने यह भी बताया कि किसानों के लिए रोटावेटर, स्प्रेयर और मल्चर आदि मशीनें सस्ते दामों पर उपलब्ध कराई जा रही हैं। साथ ही किसानों को 66.27 लाख रुपये ऋण भी दिया गया है। बैठक में विधायक अरविंद कुमार सिंह, भाजपा की महानगर अध्यक्ष शिल्पी गुप्ता, ज्येष्ठ गन्ना विकास निरीक्षक लालचंद्र उपाध्याय आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें