फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का समापन, प्रतिभागियाें को प्रमाण पत्र दिए

Thu, 24 Sep 2026 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
विज्ञापन
डायट में पांच दिवसीय प्र​शिक्षण के समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देते अति​थि। स्रोत: विभ
विज्ञापन
फोटो 31
विज्ञापन


शाहजहांपुर। जनपदीय ईसीसीई कोर ग्रुप के पांच दिवसीय क्षमता संवर्धन प्रशिक्षण का शनिवार को समापन हो गया। प्रतिभागियाें को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन



जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के प्राचार्य आशीष चौहान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 में पूर्व प्राथमिक शिक्षा के सार्वभौमीकरण को महत्वपूर्ण स्थान दिया गया है। प्रशिक्षण के पहले तीन दिन नोडल शिक्षक संकुल, पूर्व प्राथमिक शिक्षा के नोडल एआरपी और बाल विकास परियोजना अधिकारियों को प्रशिक्षण दिया गया। ममता शुक्ला ने दैनिक शिक्षण योजना और एजुकेटर के दायित्व, पूजा भार्गव ने बालवाटिका की दक्षताओं एवं जादुई पिटारा व एसआरजी डॉ. अरुण कुमार गुप्ता ने पाठ योजना निर्माण व गतिविधियों की जानकारी दी। जिला समन्वयक रोहित सिंह ने बताया कि एनसीईआरटी का जादुई पिटारा बालवाटिका के साथ कक्षा एक और दो के बच्चों के लिए भी उपयोगी होगा और जल्द विद्यालयों तक पहुंचेगा। समापन पर प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र वितरित किए गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें