फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: रॉयल स्ट्राइकर्स ने विक्ट्री किंग को हराया

विज्ञापन
हथौड़ा ​स्थित परमवीर चक्र विजेता स्टेडियम में खेलकूद के दौरान ट्रॉफी के साथ विजेता। स्रोत: आयोज
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परमवीर चक्र विजेता नायक जदुनाथ सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में न्यायालय के अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया। क्रिकेट के फाइनल मुकाबले में जनपद न्यायाधीश धर्मेंद्र पांडेय की कप्तानी वाली रॉयल स्ट्राइकर्स टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विक्ट्री किंग को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता के तहत लूडो के पुरुष वर्ग में अशोक कुमार शर्मा ने प्रथम और अनुज सिंह ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। महिला वर्ग में प्रेरणा पांडेय प्रथम और नीलिमा वर्मा द्वितीय स्थान पर रहीं। समापन अवसर पर जिला जज धर्मेंद्र पांडेय ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को सम्मानित किया। वहीं, जिला जज की कप्तानी वाली क्रिकेट टीम को मैनपुरी के जिला जज रुपेश रंजन, एडीजे प्रथम सुरेश कुमार और एडीजे द्वितीय आशीष कुमार ने शील्ड देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें