फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: कांवड़ मार्ग पर रूट डायवर्जन स्थगित...निकलते रहे कांवड़िये

विज्ञापन
जलालाबाद में बाइक से गोला जाते कांवड़ यात्री। संवाद
विज्ञापन
जलालाबाद। कांवड़ मार्ग पर मंगलवार से चार दिन के लिए रूट डायवर्जन व्यवस्था स्थगित हो जाने से भारी वाहन चालकों को सहूलियत हो गई। हालांकि, याकूबपुर तिराहे से बरेली मोड़ तक शाहजहांपुर हाईवे पर डिवाइडर के बाईं तरफ कांवड़ यात्रियों और दाईं तरफ अन्य सभी वाहनों के आने-जाने की व्यवस्था लागू रही। कई कांवड़िये बम-बम भोले का उद्घोष करते हुए निकलते रहे।
विज्ञापन

सोमवार के बाद से कांवड़ लेकर गोला गोकर्णनाथ जाने वाले पैदल यात्री काफी संख्या में निकल रहे हैं। इनमें बाइक और अन्य वाहनों के अलावा डाक कांवड़ लेकर जाने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ज्यादा है। सप्ताह के अंत से कांवड़ यात्रियों की संख्या में इजाफा होने की उम्मीद की जा रही है। 10 अगस्त को सावन का दूसरा सोमवार होने के साथ 11 अगस्त को शिवरात्रि का पर्व है। सीओ दीपक सिंह के अनुसार कांवड़ियों की संख्या बढ़ने पर रूट डायवर्जन फिर से लागू कर दिया जाएगा। संवाद

जलालाबाद में बाइक से गोला जाते कांवड़ यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें