फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रोजा में शुरू होगी डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना

Sun, 24 Jan 2016 08:04 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पंचायत क्षेत्र के नागरिकों को अब गन्दगी से रूबरू नहीं होना पड़ेगा इसके लिये उन्हे थोड़ी सी जागरूकता लाने की जरूरत है जिसके लिये पचांयत प्रशासन ने डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन योजना शुरू की है।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी अनिरूद्ध पटेल ने बताया कि घर की महिलायें थोड़ी जागरूक हों क्योंकि उन्हें घर की गन्दगी फेंकने के लिये अब इधर उधर भटकना नहीं पड़ेगा अब नगर पंचायत का सविंदा कर्मी रोज सीटी बजाकर आपके घर के जमा किये गये कूड़े और गन्दगी को एकत्रित करेगा।
इस योजना को अन्तिम रूप दिया जा चुका है जिसको जल्द ही लागू किया जा रहा है।  इसके अलावा अपने क्षेत्र को स्वच्छ,साफ बनाने के लिये ग्रीन सिटी की तर्ज पर वृहद पौधारोपण कराकर नागरिकों को पौधे देखरेख के लिये सुपुर्द किये जायेंगे।
विज्ञापन

सरकार की मंशा के अनुरूप हम अपने क्षेत्र को प्रदूषण मुक्त करने का प्रयास कर रहे हैं। प्रदूषण,गंदगी से मुक्त करने के लिये कूड़ा कलेक्शन योजना, ग्रीन सिटी-क्लीन सिटी के तर्ज पर पौध रोपने का काम कर रहे हैं। जिसके लिये जनता का सहयोग और जागरूकता अपेक्षित है।
विज्ञापन

अजय गुप्ता, चेयरमैन, रोजा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें