शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव की तैयारियों के तहत जिले के सभी छह विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए रिटर्निंग ऑफिसर (आरओ) और सहायक रिटर्निंग ऑफिसर (एआरओ) अधिसूचित कर दिए गए हैं।
विज्ञापन
जिला निर्वाचन अधिकारी / जिलाधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि कटरा विधानसभा क्षेत्र के लिए एसडीएम को आरओ जबकि सहायक रिटर्निंग ऑफिसर के रूप में तहसीलदार तिलहर, तहसीलदार कलान और बीडीओ कटरा-खुदागंज को जिम्मेदारी दी गई है।
शाहजहांपुर विधानसभा क्षेत्र के लिए नगर मजिस्ट्रेट को रिटर्निंग ऑफिसर व तहसीलदार सदर, बीडीओ भावलखेड़ा और चकबंदी अधिकारी सदर एआरओ होंगे। ददरौल में रिटर्निंग ऑफिसर एसडीएम सदर होंगे। जलालाबाद, तिलहर और पुवायां में भी एसडीएम ही रिटर्निंग ऑफिसर होंगे। संवाद