फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 हजार वोल्ट की लाइन बंद कर ओएचई पोल की रॉड खोल ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रोजा(शाहजहांपुर)। रेलवे की 25 हजार वोल्ट की बिजली लाइन को बंद कर चोर ओएचई (ओवरहेड इलेक्ट्रिक) पोल की दो रॉड खोलकर ले गए। इस वजह से एक घंटा तक मालगाड़ी रेलवे स्टेशन पर खड़ी रही और कोई भी ट्रेन ब्रांच लाइन से नहीं गुजरी। मगर, आरपीएफ प्रभारी इसे ढाई हजार रुपये का छोटा मामला बताकर पल्ला झाड़ रहे हैं।
विज्ञापन

रेलवे संपत्ति की सुरक्षा के लिए आरपीएफ और जीआरपी, दो सुरक्षा बल काम करते हैं। रेलवे ट्रैक पर आपराधिक घटनाएं रोकने के लिए पेट्रोलिंग करने के भी निर्देश हैं। मगर इस सारी व्यवस्था को धता बताकर मंगलवार रात चोरों ने उचौलिया रेलवे स्टेशन के पास 25 हजार वोल्ट की ओएचई लाइन के पोल से भी चोरी कर ली। सूत्रों का कहना है कि चोरों ने बिजली सप्लाई को बंद कर ओएचई लाइन के दो पोल से एल्युमिनियम की रॉड को खोलकर चोरी कर लिया। बिजली सप्लाई बंद होने की वजह से मालगाड़ी को एक घंटे तक रेलवे स्टेशन पर खड़ा करना पड़ा। ओएचई लाइन के पोल से रॉड चोरी होने की सूचना पर आरपीएफ कंपनी कमांडर एसडी मीणा और सीतापुर से सीनियर सेक्शन इंजीनियर नाहर सिंह टीम के साथ पहुंचे गए। इसके बाद तकनीकी कर्मचारियों ने पावर को दूसरी लाइन पर लेकर रेल यातायात को चालू किया। तब जाकर मालगाड़ी को रेलवे स्टेशन से रवाना किया जा सका।
चार दिन पहले गेहूं चुराते पकड़े गए थे तीन चोर
ओएचई लाइन के पोल को बंद कर रॉड चोरी किए जाने का मामला नया नहीं है। इससे पहले भी कई बार चोरों ने रेलवे की संपत्ति को चुराया है। अभी 4 दिन पहले ही आरपीएफ ने तीन लोगों को गेहूं चुराते पकड़ा था। उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज की गई है। मंगलवार रात को ही हथौड़ा बुजुर्ग गांव में लोहे की प्लेट को चोरी कर ले जा रहे तीन चोरों को हिरासत में लिया गया।
विज्ञापन

वर्जन:::
मामले की जांच की जा रही है। अभी यह पता नहीं चल पा रहा है कि चोरी हुई है या फिर पहले से कोई खराबी थी, जिसकी वजह से लाइन को बंद किया गया था। यह भी बताया जा रहा है कि रेलवे का पावर स्टेशन बना हुआ है, जिसमें कुछ सामान चोरी हुआ है। कोई बड़ा मामला नहीं था, ढाई हजार रुपये का माल ही था।
विज्ञापन

- एसडी मीणा, आरपीएफ कंपनी कमांडर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें