फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दादा-दादी संग खूब झूमें-नाचे नन्हे-मुन्ने

Sat, 12 Sep 2015 10:32 PM IST
शाहजहांपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
 रिलायंस टाउनशिप स्थित किडजी प्री स्कूल में ग्रैंड पैरेंट्स डे धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर नन्हे-मुन्नों ने अपने दादा-दादी, नाना-नानी के साथ खूब मौज-मस्ती की।
विज्ञापन

बच्चों ने दादा-दादी और नाना-नानी का स्वागत तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर किया। इस अवसर पर प्रबंधक निर्भय अग्रवाल ने कार्यक्रम के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बड़े-बुजुर्गों का मान-सम्मान करने और उनकी आज्ञा का पालन करने की नसीहत बच्चों को दी। उन्होंने कहा कि आज जब भागमभाग जिंदगी में रिश्तों का अस्तित्व ही खत्म हो रहा है, वहीं बड़े-बुजुर्गों की आवश्यकता भी घरों में महसूस की जा रही है। इसके पश्चात आस्था, दीक्षा, कीर्ति, प्रागी, प्रालक्ष्या, परिधि, श्रेष्ठी, रीमा, इशिता, शुभदा, आद्या, प्रियांशा, स्तुति, समृद्धि, नाव्या, आरुषि, ऐश्वैर्य शुक्ला, वैष्णवी, अनिका, अंशुमान, आरब, वेदांत, हिमान्या, मानसी, श्रेष्ठा, श्रेणिका, जया, विमल, मानस, मान्यता, नंदिनी आदि बच्चों ने नृत्य, कविता, कहानी आदि प्रस्तुत कर तालियां बटोरीं।
संध्या शुक्ला के संचालन और मीनाक्षी कश्यप के संयोजन में हुए कार्यक्रम में रामचंद्र, माया देवी, मधु देवी, माधुरी, मंशा, वीरा आदि अभिभावकों ने विचार व्यक्त किए। व्यवस्था में निधि सक्सेना, स्वाति, साधना सिंह, मोनिका विश्नोई, आदित्या, रोशनी आदि का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें