दिल्ली विश्वविद्यालय के छात्रसंघ चुनाव में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा चारों सीटों पर कब्जा जमाने की खुशी शहर में दिखाई दी। स्थानीय इकाई के कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ पदाधिकारियों के साथ आतिशबाजी चलाकर मिठाई बांटी।
अभाविप के प्रदेश सहमंत्री सौरभ सोमवंशी और प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य रामजी अवस्थी के नेतृत्व में कार्यकर्ता खिरनीबाग चौराहा पर एकत्र हुए और उन्होंने डीयू में मिली शानदार कामयाबी का जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस अवसर पर सोमवंशी ने कहा कि परिषद किसी राजनीतिक दल की बात नहीं, बल्कि वह छात्रहित की बात करती है, यही सोच जीत का आधार बनी। अवस्थी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के छलावे को युवा समझ चुका है, डीयू चुनाव में युवाओं ने इसलिए ‘आप’ को नकारते हुए अभाविप को विजय दिलाई। जश्न मनाने वालों में मयंक द्विवेदी, शिवम पंडित, अर्पित मिश्रा, अंकुर पंडित, अमन रावत, गौरव मिश्रा, अश्वनी सिंह, पीयूष गुप्ता, अरविंद शुक्ला, इमरान, रफीउल हसन, अंकित दीक्षित, मोहसिन, सिकंदर अली, संजीव पाल, जनाब खां आदि शामिल रहे।
000
दिल्ली यूनिवर्सिटी में विजय पर हर्ष
तिलहर। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा डीयू की सभी सीटों पर एबीवीपी की विजय होने पर कार्यकर्ताओं ने खुशी जाहिर की है। तहसील संयोजक सुमित कुमार सिंह के आवास पर बैठक में संगठन की विजय पर हर्ष व्यक्त किया गया। इस दौरान ऋषि द्विवेदी शिवा सिंह चौहान, राजेश्वर सिंह, शिवा सिंह, मंगल पंडित, हर्षित पाण्डेय, प्रियांशु गंगवार, रामगोपाल गुर्जर, प्रदीप कुमार आदि मौजूद रहे।