फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: फाइनेंसर के साथ लूट, पुलिस मान रही संदिग्ध

विज्ञापन
विज्ञापन
तिलहर (शाहजहांपुर)। एक कंपनी में फाइनेंस का काम करने वाले युवक से बुधवार रात लूट की घटना को अंजाम दिया गया। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
विज्ञापन

बरेली के पुराना शहर मोहल्ला कटरा चांद खान निवासी आशीष ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि वह तिलहर स्थित महिंद्रा कंपनी में फाइनेंसर हैं। नगर के मोहल्ला बहादुरगंज में किराये पर रहते हैं। बुधवार रात करीब साढ़े नौ बजे वह बाइक से शाहजहांपुर से घर लौट रहे थे। रास्ते में शाहजहांपुर की ओर से आ रहे एक बाइक सवार ने उनका पीछा करना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

एक पेट्रोल पंप के पास बाइक सवार उनसे आगे निकल गया। इसके बाद उसी बाइक सवार ने सामने से आकर टक्कर मार दी। इसके बाद उनके पास से रुपये, एटीएम कार्ड और बाइक छीन भाग गया। प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि मामला संदिग्ध लग रहा है। घटना से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें