फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shahjahanpur News: दीपावली पर यात्रियों की भीड़ से निपटने के लिए रोडवेज तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
शाहजहांपुर। दीपावली पर यात्रियों की बढ़ने वाली भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। यात्रियों को उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए छह से 17 नवंबर तक विशेष प्रोत्साहन योजना लागू की गई है। दिल्ली रूट पर 60 से 70 बसें चलाने की तैयारी है। इसके अलावा अन्य प्रमुख मार्गों पर भी यात्रियों की जरूरत के अनुसार बसें उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन


एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि शाहजहांपुर डिपो में निगम की 148 और 69 अनुबंधित बसें हैं। दीपावली के दौरान दिल्ली जाने वाले यात्रियों की संख्या बढ़ने की संभावना है। ऐसे में छह नवंबर से दिल्ली रूट पर 60 से 70 बसों का संचालन करने की योजना है। अब तक मात्र 25 बसें ही दिल्ली रूट पर चल रही हैं।
अन्य मार्गों पर भी यात्रियों की भीड़ के अनुसार बसें चलाई जाएंगी। जरूरत पड़ने पर बसों के फेरे बढ़ाए जाएंगे, ताकि यात्रियों को परेशानी न हो। उन्होंने बताया कि परिवहन निगम ने चालकों और परिचालकों के लिए विशेष प्रोत्साहन योजना भी लागू की है। इसका उद्देश्य त्योहार के दौरान अधिक से अधिक बसों का संचालन सुनिश्चित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें